फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Bhanvi XI team won by nine runs

Shahjahanpur News: भांवी इलेवन की टीम ने नौ रन से दर्ज की जीत

Thu, 16 May 2024 04:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 16 May 2024 04:00 AM IST
विज्ञापन
Bhanvi XI team won by nine runs
अजोधापुर में क्रिकेट टूर्नामेंट में शॉट लगाता ​खिलाड़ी। संवाद
पुवायां। बंडा के गांव अजोधापुर में चल रहे शहीद सारज सिंह क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे मैच में बुधवार को भांवी इलेवन की टीम ने भुल्लर इलेवन नानकपुरी की टीम को नौ रन से हरा दिया।
विज्ञापन

भुल्लर इलेवन के कप्तान सुखरूप सिंह ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले खेलने उतरी भांवी इलेवन की टीम ने 16 ओवर में पांच विकेट पर 133 रन बनाए। बब्बू ने सबसे ज्यादा 27 रनों का योगदान दिया। भुल्लर इलेवन की ओर से सुखरूप और सचिन ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी भुल्लर इलेवन की टीम 16 ओवर में नौ विकेट खोकर 124 रन ही बना सकी।
विज्ञापन

भुल्लर इलेवन की ओर से छोटू ने सर्वाधिक 52 रन बनाए, लेकिन अन्य खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके। भांवी इलेवन की ओर से बब्बू ने दो और राजू ने एक विकेट लिए। 27 रन बनाकर, दो खिलाड़ियों को आउट करने और तीन कैच लेने पर बब्बू को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज के मैच में अंपायरिंग ओमकार सिंह और गुरविंदर सिंह रंधावा ने की। मैच का आंखों देखा हाल मनी बाजवा और प्रिंस सिंह ने सुनाया। स्कोरिंग दिलबाग सिंह और इंद्रजीत सिंह संधू ने की। आयोजन में जगजीत सिंह, डॉ. सुरजीत सिंह, चरनजीत सिंह, सुरजीत सिंह, गुरविंदर सिंह, गुरमीत प्रधान, सतनाम सिंह प्रधान, कैप्टन सिंह सहित तमाम लोगों का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed