{"_id":"ef4f5da2157440fab93514a5da87f531","slug":"bhakiu-pardarshan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भुगतान न मिलने से खफा गन्ना किसानों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भुगतान न मिलने से खफा गन्ना किसानों का प्रदर्शन
शाहजहांपुर
Updated Thu, 12 Mar 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान न किए जाने से नाराज किसानों ने बुधवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। भारतीय किसान यूनियन (भानु गुट) के बैनर तले पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में किसान एकत्र हुए। वहां से जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। चौकी इंचार्ज ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो किसानों और चौकी इंचार्ज से नोकझोंक भी हो गई। इसके बाद किसान कलक्ट्रेट में क्रमिक अनशन पर बैठ गए।
इस दौरान मंडल महासचिव रमेश गुप्ता ने कहा कि दैवीय आपदा से किसानों की फसल चौपट हो गई है। इसका सर्वे करा जल्द मुआवजा दिलाया जाए। जिलाध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह ने कहा सेहरामऊ दक्षिणी के थानाध्यक्ष ने जिला उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह और उनकी मां के साथ अभद्रता की। कहा कि जब उन्हें निलंबित नहीं किया जाता, तब अनशन जारी रहेगा।
जिला महासचिव रासीराम वर्मा ने किसानों को गन्ना बकाया मूल्य न मिल पाने की वजह से गरीबों की होली बेरंग रही। साथ ही किसानों की बेटियों की शादी नहीं हो पा रही है। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष श्यामकिशोर अग्निहोत्री, गगनदीप माटा, कप्तान सिंह यादव आदि ने विचार व्यक्त किए। प्रदर्शन करने वालों में रामप्यारी, श्रीपाल यादव, शेरसिंह, कलक्टर सिंह, दिनेश, सोनपाल यादव, रामसरन, रामलड़ैते, संजय मिश्रा, साधू आदि शामिल रहे।