{"_id":"2681e6dadeabd604e93455a19de4e0ff","slug":"bhakiu-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ने के बकाया भुगतान के लिए भाकियू का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ने के बकाया भुगतान के लिए भाकियू का प्रदर्शन
मकसूदापुर (बंडा)।
Updated Fri, 20 Feb 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गन्ने का बकाया भुगतान नहीं मिलने से आक्रोशित किसान शुक्रवार को बजाज चीनी मिल मकसूदापुर के सामने धरने पर बैठ गए। मिल अधिकारियों ने किसानों से वार्ता कर भुगतान कराने का भरोसा दिलाया। इसके बाद धरना समाप्त कर दिया गया।
गांव नटिउरा के प्रधान तोताराम की अध्यक्षता में हुए धरना-प्रदर्शन में भाकियू के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने कहा कि किसान अपना गन्ना मिल को दे चुका है, लेकिन भुगतान नहीं होने से किसान भुखमरी के कगार पर जा पहुंचा है। जिस बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोपहर बाद मिल के जीएम केन हेमंत नायक और केन मैनेजर संजीव पाठक धरना स्थल पर पहुंचे। मिल अधिकारियों ने किसानों को बताया कि 20 दिसंबर तक खरीदे गन्ने का भुगतान किसानों के खाते में भेज दिया गया है। जैसे ही चीनी बिकेगी और भुगतान किया जाएगा। इसके बाद धरना समाप्त हो गया।
धरना प्रदर्शन के दौरान गांव कढ़ेरचौरा के प्रधान हरीप्रसाद, मंदीप सिंह, ब्रजकिशोर मिश्रा, संजीव अवस्थी, दिलबाग सिंह, मीना दिवाकर, सर्वजीत सिंह, शिवसरन, कर्नल सिंह आदि किसान मौजूद रहे।