फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Bhainsi river will soon flow in its old form: DM

जल्द पुराने रूप में बहेगी भैंसी नदी : डीएम

Fri, 27 Jun 2025 01:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Fri, 27 Jun 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Bhainsi river will soon flow in its old form: DM
पुवायां। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बृहस्पतिवार को भैंसी नदी में चल रहे खोदाई कार्य का निरीक्षण कर पौधरोपण किया। डीएम ने खोदाई कार्य की प्रगति पर संतोष जताया।
विज्ञापन

डीएम ने भैंसी नदी के करनापुर, बरौना, सकरापुर, बंडा, पन्नाघाट आदि घाटों पर पहुंचकर चल रहा खोदाई कार्य देखा और मौके पर मौजूद लोकभारती कार्यकर्ताओं और स्वयंसेवकों से समस्याओं की जानकारी ली। इसके बाद डीएम ने नदी किनारे पौधरोपण किया।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि भैंसी नदी की खोदाई का 80 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। तीन से चार दिन में खोदाई का काम पूरा हो जाएगा। इसके बाद पौधरोपण का काम शुरू कर दिया जाएगा। बारिश के बाद नदी अपने पुराने स्वरूप में बहने लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नदी में बृहस्पतिवार को भी बंडा से लेकर पुवायां तक कई स्थानों पर 31 जेसीबी से खोदाई कार्य चलता रहा। गांव दिउरिया स्थित दशमेश एकेडमी के प्रबंधक बलदेव सिंह ने भैंसी नदी के किनारे एक हजार पौधरोपण की घोषणा की है। निरीक्षण में एसडीएम चित्रा निर्वाल, तहसीलदार राघवेशमणि त्रिपाठी, बीडीओ पीके राणा, राजीव सिंह, केके गुप्ता, संजय त्रिपाठी, उदयराज आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed