{"_id":"626064f4d0a142191e4458c6","slug":"being-inspired-somewhere-teachers-are-not-reaching-somewhere-on-time-shahjahanpur-news-bly4821825123","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहीं स्कूल चलो के तहत रैली तो कहीं समय से नहीं खुल रहे स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहीं स्कूल चलो के तहत रैली तो कहीं समय से नहीं खुल रहे स्कूल
विज्ञापन
खुटार के प्राथमिक विद्यालय सरायं में सुबह आठ बजे स्कूल का ताला खोलती रसोइया और इंतजार में खड़े बच
- फोटो : KHUTAR
पुवायां। दिनों विद्यालयों में स्कूल चलो अभियान चलाया जा रहा है। 30 अप्रैल तक चलने वाले अभियान में मुख्यमंत्री ने शिक्षकों को लोगों को प्रेरित कर उनके बच्चों का नाम दर्ज करने के आदेश दिए हैं। जिले में भी शिक्षा विभाग के अधिकारी और जनप्रतिनिधि रैली आदि में भाग लेकर सहयोग कर रहे हैं, लेकिन कई स्थानों पर स्कूल समय से नहीं खुल रहे हैं। जब शिक्षक ही सरकार के अभियान में सहयोग नहीं करेंगे तो यह अभियान कैसे सफल होगा?
पुवायां में निकाली रैली, मेधावी सम्मानित
पुवायां। सीडीओ श्याम बहादुर सिंह, एसएलसी डॉ. सुधीर गुप्ता, बीएसए सुरेंद्र सिंह रावत ने बुधवार को गांव कुंवरपुर के प्राथमिक स्कूल में स्कूल चलो अभियान के तहत रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कैंब्रिज कॉन्वेंट स्कूल में सीडीओ, एमएलसी, बीएसए ने सरकारी स्कूलों के मेधावी बच्चे गांव बहलोलपुर के बबलू, कनपारा के आनंद, जेबां के धनंजय सिंह, मोहम्मद अरमान, आवां दुगैया के कर्तव्य, चौसेड़ा के मोनू, बलरामपुर के शोभित, महुआ पाठक के सचिव, बिलंदापुर के प्रेमा पटेल, पकड़िया हकीम की सुहाना, इटौली के दीपांशु, रतनपुर कुंडा के पृवंति, जुझारपुर के यशपाल, रामूपाल, सुनारा बुजुर्ग की आकांक्षा, आदेश और श्रेष्ठ शिक्षण कार्य करने पर शिक्षक शिवशरण, प्रेरणा आर्या, संगीता, गौरव को प्रशस्ति पत्र, मेडल देकर सम्मानित किया। गांव नाहिल और जेबां के स्कूलों का कायाकल्प अभियान के तहत काम करने पर दोनों गांवों के प्रधानों को भी सम्मानित किया गया। बीईओ अमित सिंह, विपिन अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, शिक्षक विनोद सिंह, अजय पांडेय मौजूद रहे। संवाद
खुटार में समय से स्कूल नहीं पहुंच रहे शिक्षक
खुटार। गांव सराय (बालागंज) का प्राथमिक स्कूल समय से नहीं खुलता है। बुधवार सुबह आठ बजे गांव सरायं के प्राथमिक स्कूल के गेट पर कक्षा पांच का छात्र देव, कक्षा दो की आशु, आशनी, देवेश बस्ता लिए खड़े थे। बच्चों से जानकारी की तो बताया कि अभी शिक्षक नहीं आए हैं। इसी बीच रसोइया माला पहुंच गईं और स्कूल का ताला खोलने लगीं। शिक्षक के नहीं आने के सवाल पर बोली कि आज मास्टर साहब की बाइक खराब हो गई है, इसीलिए देर हो गई। अन्य शिक्षक आने वाले हैं। इस दौरान एक बाइक पर तीन सफाईकर्मी पहुंचे और स्कूल परिसर में सफाई की। साढ़े आठ बजे शिक्षक राजकुमार सिंह पहुंचे। शिक्षक प्रमोद कुमार और शिक्षामित्र संध्या देवी के नहीं आने पर उन्होंने बताया कि सिर्फ आज देर हो गई, वैसे समय से आ जाते हैं। खास बात है कि सरकार के आदेशों पर अधिकारी कस्बों के स्कूलों से ही वापस लौट आते हैं। गांवों के स्कूलों में अधिकारी जाकर शिक्षा व्यवस्था का हाल देखेंगे तो हकीकत सामने आ सकेगी। संवाद
विज्ञापन
गर्मी ज्यादा होने के कारण सरकार की ओर से सुबह साढ़े सात बजे से 12.30 बजे तक स्कूल खोलने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में सभी को आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। सरायं के प्राथमिक स्कूल के बारे में जांच कराई जाएगी। -सुरेंद्र सिंह रावत, बीएसए शाहजहांपुर

पुवायां में सरकारी स्कूल के बच्चे को सम्मानित करते सीडीओ श्याम बहादुर सिंह और एमएलसी डॉ. सुधीर गु- फोटो : KHUTAR