फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Beautiful tableaux presented in Rasleela fascinated me

रासलीला में प्रस्तुत की गईं सुंदर झांकियों ने मन मोहा

Wed, 20 Apr 2022 01:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Beautiful tableaux presented in Rasleela fascinated me
पुवायां के हरेराम मंदिर पर राधा कृष्ण की झांकी प्रस्तुत करते मथुरा के कलाकार - फोटो : POWAYAN
पुवायां। नगर के हरेराम मंदिर पर चल रही रामकथा में मथुरा के कलाकारों ने रासलीला में भगवान कृष्ण और राधा की सुंदर झांकियां प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया।
विज्ञापन

रासलीला से पूर्व भागवत कथा में पंडित भरतलाल ने कहा कि संसार के सभी भौतिक सुख किसी को भी प्राप्त हो सकते हैं, लेकिन सत्संग और हरिकथा दोनों ही दुर्लभ हैं और पुण्य करने वालों को ही दोनों में जाने का अवसर मिलता है। पं. मयंक शेखर ने कहा कि कमाई का कुछ हिस्सा दान जरूर करना चाहिए। दान से धन नहीं घटता है। भागवत कथा का महत्व बताते हुए उन्होंने कहा कि गोकर्ण बौर धुंधकारी की कथा से प्रमाणित है कि भागवत कथा किस तरह लोगों को उद्धार करती है।
विज्ञापन

कथा के बाद रासलीला में भारी भीड़ ने देर रात तक कृष्णलीला का आनंद लिया। मथुरा के कलाकारों के भावपूर्ण अभिनय की लोगों ने खूब सराहना की। इस मौके पर एमएलसी डॉ. सुधीर गुप्ता, राजमाता मृदुल सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, जिला संघ चालक डॉ. राकेश मिश्रा, गंगाराम मिश्रा, बृजेंद्र देव मिश्रा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed