फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Beautification work of statues of immortal martyrs stopped

Shahjahanpur News: अमर बलिदानियों की प्रतिमाओं का सुंदरीकरण कार्य रुका

Thu, 09 Apr 2026 12:41 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 09 Apr 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Beautification work of statues of immortal martyrs stopped
टाउनहॉल ​स्थित नगर निगम कार्यालय के बाहर लगीं अमर बलिदानियाें की प्रतिमाएं। संवाद - फोटो : बारिश से भीगी गेहूं की कटी पड़ी फसल।-
शाहजहांपुर। अमर बलिदानियों की क्षतिग्रस्त प्रतिमाओं को ठीक करने के बाद सुंदरीकरण का कार्य रोक दिया गया है। नगर निगम का निर्माण विभाग फिर से इसका एस्टीमेट बनाएगा। वहीं, संबंधित ब्लैकलिस्ट एजेंसी ने कोर्ट की शरण ली है। इसके कारण अभी नई फर्म को टेंडर देने में नगर निगम हाथ खींच रहा है।
विज्ञापन

नगर निगम कार्यालय के बाहर काकोरी केस के अमर बलिदानी पं. राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां और ठाकुर रोशन सिंह के साथ ही स्वतंत्रता संग्राम सेनानी प्रेमकिशन खन्ना की प्रतिमाएं स्थापित हैं। 22 मार्च की रात प्रतिमा स्थल के सुंदरीकरण का कार्य कर रही फ्लाई इंफ्राटेक फर्म ने प्रतिमाओं को क्षतिग्रस्त कर दिया था। इसके बाद फर्म को ब्लैकलिस्ट कर दिया गया था।
विज्ञापन

नगर निगम ने अपने संसाधनों से अमर बलिदानियों की प्रतिमाएं फिर से ठीक कराकर स्थापित कराईं थी। प्रतिमाओं के पास सुंदरीकरण के नाम पर चबूतरा बनाकर फूल लगा दिए गए हैं। अभी चबूतरा बनने का काम बाकी है। इसके अलावा प्रतिमाओं के ऊपर छतरी लगवाने के साथ ही फिनिशिंग का काम शेष रह गया है। इसके अलावा एक इलेक्ट्राॅनिक मशाल लगाई जानी है जो कि हर समय जलती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
अदालत के निर्णय का इंतजार
विभागीय अधिकारियों के मुताबिक, फर्म ने कोर्ट में शरण ली है। अदालत के फैसले के मुताबिक आगे का काम कराया जाएगा। अगर कोर्ट से फर्म को राहत मिलेगी तो फिर से उसको निर्माण कार्य मिल सकता है। अगर कोर्ट से फर्म को राहत नहीं मिलती है तो टेंडर प्रक्रिया कराकर नई एजेंसी से काम कराया जाएगा। काम रुका होने से प्रतिमाओं के आसपास गंदगी फैली हुई है।

---------
वर्जन-
नगर निगम की ओर से प्रतिमाओं को ठीक कराकर सुंदरीकरण कार्य कर दिया गया है। अभी काफी काम बचा हुआ है। यह कार्य टेंडर के बाद ही हो सकता है। संबंधित ब्लैकलिस्ट फर्म के अदालत में जाने की जानकारी मिली है। अदालत के आदेश के अनुसार कार्य कराया जाएगा।
- आशीष त्रिवेदी, मुख्य अभियंता, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed