फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   BB-up children, to worship in Bhgul landed elderly

बीबी-बच्चे छोड़ बहगुल में पूजा करने उतरा अधेड़

Mon, 27 Jul 2015 11:23 PM IST
जलालाबाद।
जलालाबाद। Updated Mon, 27 Jul 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
BB-up children, to worship in Bhgul landed elderly
 अब इसे भगवान में आस्था कहें या फिर सिरफिरापन। शनिवार रात करीब एक बजे गांव मंझरा निवासी अधेड़ ने बहगुल नदी में गर्दन तक पानी में 24 घंटे लगातार रहकर पूजा करने की घोषणा की। सुबह तक यह बात चारों ओर फैल गई और कटरी इलाके में नदी के किनारे बड़ी तादाद में भीड़ जुट गई। सुबह एसडीएम के निर्देश पर पुलिस भी जा पहुंची। जांच पड़ताल में अपने मन से पानी में रहने की बात जानने के बाद पुलिस वहां से लौट आई।
विज्ञापन

उक्त गांव का 50 वर्षीय महेश काफी समय से गांव के बाहर खेत्रों में मड़ैया डालकर रह रहा है। ग्रामीणो के अनुसार वहां रहकर वह देवी की पूजा करता है। बीते साल वह सड़क पर लेटकर मां पूर्णागिरि के दर्शन करने भी गया था। शनिवार रात वह करीब एक बजे बहगुल नदी में गर्दन तक पानी में घुस गया पूछने पर बताया कि देवी ने रात उसे दर्शन देकर 24 घंटे नदी में रहकर पूजा करने को कहा है। हालांकि शादीशुदा अधेड़ के घर में पत्नी फूलन देवी के अलावा पांच बच्चे भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed