फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Basic Teachers in favor of northern AAP

बेसिक शिक्षकों के पक्ष में उतरी आम आदमी पार्टी

Wed, 12 Aug 2015 09:29 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Wed, 12 Aug 2015 09:29 PM IST
विज्ञापन
Basic Teachers in favor of northern AAP
जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में लंबे समय से कार्यरत लिपिक को हटाए जाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट पर धरना दे रहे बेसिक शिक्षकों के सुर में सुर मिलाते हुए आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं ने भी लिपिक को हटाने की मांग की है। बुधवार को आप कार्यकर्ताओं ने शिक्षकों के साथ कलक्ट्रेट पर बैठकर धरना दिया। साथ ही राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को दिया। वहीं दो शिक्षक अनशन पर बैठ गए हैं।
विज्ञापन

पार्टी कार्यकर्ताओं ने बताया कि डीआईओएस कार्यालय में तैनात लिपिक मनमानी कर रहा है। सत्ताधारी नेताओं का संरक्षण मिलने की वजह से अधिकारी उस पर कार्रवाई करने से डर रहे हैं। उसके खिलाफ पूर्व में की गई शिकायतों को भी दबा दिया गया है। कहा कि लिपिक के खिलाफ वित्तविहीन बेसिक शिक्षक संघ द्वारा आरोपी लिपिक के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। बावजूद इसके कार्रवाई न होने से शिक्षकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। ‘आपÓ कार्यकर्ताओं ने मामले की निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही लिपिक का ट्रांसफर कराया जाए और उसकी संपत्ति की जांच कराई जाए। इस मौके पर जिला संयोजक अपूर्व अग्निहोत्री, आफताब सिद्दीकी, संजीव गुप्ता, कीर्तिमान, च्यवन, केके रस्तोगी, डॉ. शोएब सिद्दीकी, जेबी सिंह के साथ ही शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष मनोज यादव और उनकी टीम मौजूद रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed