{"_id":"61e08145baf8a11a253587d3","slug":"bareilly-pac-cantt-won-the-final-match-of-volleyball-shahjahanpur-news-bly4724578173","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली पीएसी कैंट ने जीता वॉलीबॉल का फाइनल मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली पीएसी कैंट ने जीता वॉलीबॉल का फाइनल मुकाबला
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कलान के बाराकलां-बाराखुर्द में चल रहे जय बाबा खुशाली वॉलीबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला पीएसी कैंट बरेली ने जीत लिया। बृहस्पतिवार को क्वार्टर और सेमीफाइनल के बाद देर शाम फाइनल मुकाबला खेला गया था। वॉलीबॉल टूर्नामेंट देखने के लिए सैकड़ों दर्शक पहुंचे थे।
टूर्नामेंट का उद्घाटन बुधवार को हुआ था। लीग मैच के बाद बृहस्पतिवार को फाइनल मुकाबले खेले गए। सेमीफाइनल गंजडुंडवारा और बरेली पीएसी कैंट के बीच खेला गया। बरेली की टीम ने 15-21 व 19-21 से गंजडुंडवारा को हरा दिया। क्वार्टर फाइनल बादशाह क्लब बरेली और नगला अर्धमई, बदायूं के बीच खेला गया। इसमें बादशाह क्लब जीता। दूसरा सेमीफाइनल कांट ए और कांट बी के बीच खेला गया। कांट ए ने कांट बी को हरा दिया।
फाइनल फाइनल मैच पीएसी कैंट बरेली और कांट टीम के बीच खेला गया। पांच सेट का फाइनल हुआ। इसमें 21-25, 18-25, 17-25 से पीएसी कैंट बरेली ने फाइनल मैच जीत लिया। बेस्ट रेफरी का पुरस्कार राजकुमार, संजय, अजय मिश्रा, गौरव त्यागी को, बेस्ट स्कोरर दीपू सिंह, अब्दुल खान, पेंटर अभिषेक को दिया गया।
विज्ञापन
प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार कनिष्का एवं शुभम मिश्रा को दिया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि बसपा नेता अनिरुद्ध दीपक यादव रहे। विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख पति राहुल वर्मा, वीरेंद्र पाल सिंह, पूर्व प्रधान नरेंद्र पाल सिंह रहे। मनोज गुप्ता, संजय, संजय सिंह, दीप सिंह, अजय मिश्रा, अभिषेक, उत्कर्ष यादव, श्यामाचरण, कल्लू, रोहित गुप्ता, संदीप गुप्ता आदि ने सहयोग किया।