{"_id":"6834b7c3673f1c150e035a94","slug":"bareilly-farmers-returning-after-selling-melons-were-robbed-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-144662-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: खरबूजा बेचकर लौट रहे बरेली के किसानों से लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: खरबूजा बेचकर लौट रहे बरेली के किसानों से लूट
विज्ञापन
मारपीट और लूट की घटना के बाद मीरानपुर कटरा थाने पहुंचे किसान। संवाद
- फोटो : घटनास्थल पर परिजनों से जानकारी लेतीं अपर एसपी वंदना सिंह। संवाद
मीरानपुर कटरा। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोककर खरबूजा विक्रेता किसानों से रुपये लूटने के आरोप में 25 लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। वहीं, पुलिस लेन-देन विवाद बता रही है।
बरेली के कस्बा फतेहगंज पूर्वी के गांव कादरगंज पडेरा निवासी पुष्पेंद्र सिंह ने प्रार्थनापत्र में बताया कि मीरानपुर कटरा में राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित सब्जी मंडी में सोमवार को खरबूजा बेचकर गांव के किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली से वापस जा रहे थे।
उन्होंने बताया कि राममुरारी पब्लिक स्कूल के सामने कार और बाइकों से आए कुछ लोगों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोक लिया। आरोप है कि असलहों व डंडों के साथ आए लोगों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार कादरगंज पडेरा के किसान नरवीर सिंह, झब्बू सिंह, अनिल, प्रदीप कुमार, शिवम, धीरेंद्र, सुरजीत सिंह, बाबू आदि को जान से मारने की धमकी देकर उतार दिया।
विज्ञापन
साथ ही ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक निकिल सिंह व अन्य किसानों से खरबूजा बिक्री के रुपये लूट लिए। इसके बाद आरोपी ट्रैक्टर-ट्रॉली को साथ लेकर जैतीपुर की ओर चले गए। किसानों ने घटना की जानकारी पुलिस को शाम चार बजे दी। जैतीपुर थाना क्षेत्र के गांव मगनपुर निवासी दो लोगों समेत 25 पर लूट का आरोप लगाया गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक जुगलकिशोर पाल ने बताया कि फतेहगंज पूर्वी के गांव कादरगंज पडेरा निवासी रतन सिंह का आरोपी पक्ष से लेन-देन का पुराना विवाद चल रहा है। हालिया घटना की पुलिस जांच कर रही है।