फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   bar chunav

जलालाबाद बार चुनाव के बीच अधिवक्ता दो फाड़

Sat, 24 Jan 2015 12:34 AM IST
जलालाबाद (शाहजहांपुर)
जलालाबाद (शाहजहांपुर) Updated Sat, 24 Jan 2015 12:34 AM IST
विज्ञापन
बार संघ की चुनावी प्रक्त्रिस्या के बीच तहसील के अधिवक्ता दो फाड़ हो गए हैं। दूसरे गुट के कई अधिवक्ताओं ने सिविल बार एसोसिएशन के नाम से नई कार्यकारिणी का गठन कर लिया है। संतोष शर्मा इसके अध्यक्ष और सुनील कुमार सिंह महासचिव मनोनीत हुए हैं। इसके अलावा इस कमेटी में रमेश बाबू सक्सेना वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विजय प्रताप सिंह कनिष्ठ उपाध्यक्ष, अनिल कुमार सिंह संयुक्त सचिव, संजीव कुमार कोषाध्यक्ष, राम चन्द्र शाक्य पुस्तकालयाध्यक्ष, अजय कुमार श्रीवास्तव आय व्यय निरीक्षक, श्याम लाल सागर तथा अवनीश कुमार अग्निहोत्री वरिष्ठ सदस्य बनाए गए हैं। इस नई कमेटी का दावा है कि उनके साथ तहसील के 68 अधिवक्ता हैं। इसे सोसाइटी से पंजीकृत कराकर विधिक मान्यता दिला दी गई है।
विज्ञापन


चंद अधिवक्ताओं ने संगठन पर अपना एकाधिकार बना रखा था, इसके चलते नए अधिवक्ता उपेक्षित थे। इसके अलावा पुरानी बार एसोसिएशन के रजिस्ट्रेशन का रिन्यूवल भी नहीं हुआ। ऐसे में बार संघ अवैधानिक है।
विज्ञापन

- संतोष शर्मा, अध्यक्ष सिविल बार एसोसिएशन

तहसील मे सिविल बार एसोसिएशन के गठित होने की हमारे पास कोई सूचना नहीं है। बार संघ का रिन्यूवल हर तीसरे साल होता है, जिसे कराया जा चुका है।
- सुरेश चन्द्र सक्सेना, अध्यक्ष बार संघ, जलालाबाद

बार संघ चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए होगा मतदान
जलालाबाद। बार संघ के चुनाव में शुक्रवार को नाम वापसी के दिन अध्यक्ष पद के एक प्रत्याशी जितेंद्र सिंह यादव द्वारा नाम वापस ले लेने के बाद अब इस सीट के लिए शेष रह गए दो उम्मीदवारों, श्रीकृष्ण यादव और लालाराम शर्मा, के बीच आमने-सामने मुकाबला होगा। उधर, नामांकन पत्रों की जांच के बाद सात पदों पर एक-एक प्रत्याशी होने के कारण उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्विरोध घोषित होने वालों में वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सुभाष चन्द्र मिश्रा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष (प्रथम) पद पर प्रदीप श्रीवास्तव, कनिष्ठ उपाध्यक्ष (द्वितीय) पद पर बेचेलाल गुर्जर, महासचिव पद पर योगेश पाठक, कोषाध्यक्ष पद पर प्रशांत सक्सेना, संयुक्त सचिव (लाइब्रेरियन) पद के लिए अमित सिंह तथा संयुक्त सचिव पद के लिए नवीन गुप्ता शामिल हैं।

शुक्रवार को नाम वापसी के बाद अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर काफी गहमागहमी रही। साथ ही इस पद के प्रत्याशियों ने अपनी जीत सुनिश्चित करने को सघन संपर्क शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed