फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Banner-hoardings removed in Puwayan, Banda and Khutar also

निर्वाचन की तिथियां घोषित होते ही हटाईं गई होर्डिंग

Sun, 09 Jan 2022 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Banner-hoardings removed in Puwayan, Banda and Khutar also
खुटार में होर्डिंग उतारते नगर पंचायत कर्मचारी - फोटो : POWAYAN
पुवायां। विधानसभा चुनाव की तिथियों की घोषणा के साथ ही आचार संहिता प्रभावी हो गई। डीएम के आदेश पर प्रशासन ने नगर पालिका कर्मचारियों और पुलिस के सहयोग से सार्वजनिक स्थानों पर लगे नेताओं के होर्डिंग-बैनर उतरवाने शुरू कर दिए हैं। पुवायां में तहसीलदार ज्ञानेंद्रनाथ और ईओ धर्मवीर सिंह ने नेतृत्व में राजीव चौक, मोहम्मदी चौराहा, सेंट्रल चौराहा, जेबां चौराहा आदि से होर्डिंग हटाए।
विज्ञापन

खुटार, निगोही, बंडा, तहसील रोड, मोहम्मदी रोड आदि में होर्डिंग उतर वाए गए। एसडीएम सुशांत श्रीवास्तव ने बताया कि टीमों का गठन कर दिया है। वॉल पेंटिग भी पुतवाने का काम शुरू कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

आचार संहिता के पालन को पुवायां में सात टीमें गठित
पुवायां। आचार संहिता के अनुपालन के लिए एसडीएम सुशांत श्रीवास्तव ने टीमों का गठन कर दिया है। टीमों को आचार संहिता का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए हैं। पुवायां नगर पालिका क्षेत्र के लिए ईओ, इंस्पेक्टर, राजस्व निरीक्षक, नगर पंचायत खुटार के लिए ईओ, थाना प्रभारी, कानूनगो, नगर पंचायत बंडा में ईओ, थाना प्रभारी और लेखपाल, पुवायां देहात क्षेत्र के लिए बीडीओ, बीईओ, इंस्पेक्टर, सिंधौली के लिए बीडीओ, बीईओ, थाना प्रभारी, कानूनगो, बंडा ग्रामीण के लिए बीईओ, बीडीओ, थाना प्रभारी, कानूनगो, खुटार ग्रामीण क्षेत्र के लिए बीडीओ, बीईओ, थाना प्रभारी, कानूनगो की टीम गठित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम को निर्देश दिए हैं कि अचार संहिता लागू होने के 24 घंटे के अंदर सरकारी भवनों आदि से सभी होर्डिंग, प्रचार सामग्री हटवा दी जाए। संवाद

पुवायां में होर्डिंग उतारते नगर पालिका कर्मचारी

पुवायां में होर्डिंग उतारते नगर पालिका कर्मचारी- फोटो : POWAYAN

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed