फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Banks have been set up for making new Aadhaar card and amendment

Shahjahanpur News: नया आधार कार्ड बनवाने और संशोधन के लिए बैंक की गईं निर्धारित

Sat, 19 Oct 2024 02:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
Banks have been set up for making new Aadhaar card and amendment
शाहजहांपुर। नए आधार कार्ड बनवाने व संशोधन में आ रहीं समस्याओं के निस्तारण के लिए कवायद शुरू की गई है। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने एलडीएम व अन्य अधिकारियों के साथ समीक्षा कर आधार संबंधित समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए। नए आधार कार्ड बनवाने व संशोधन का कार्य मुख्य पोस्ट ऑफिस, कैंट में कराया जा सकता है।
विज्ञापन

नया आधार कार्ड तिलहर के स्टेशन रोड, जलालाबाद, पुवायां, मिश्रीपुर, निगोही स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में बनवाया जा सकता है। इनके अलावा शाहजहांपुर के आईडीबीआई, आईसीआईसीआई बैंक की शाखा में भी यह कार्य कराया जा सकेगा। इसके अलावा आधार कार्ड में संशोधन बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की शाखा-बलेली, भरगवां, कटरा, ढकिया तिवारी, हमजापुर, निगोही, जलालपुर दीपपुर, जमुही, कांट, कटिया बुजुर्ग, केरूगंज, टकिया पुवायां में कराया जा सकता है।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त आधार कार्ड से संबंधित समस्या के समाधान के लिए अग्रणी शाखा प्रबंधक के मोबाइल नंबर 847709739, अधीक्षक मुख्य डाक मोबाइल नंबर 9415208130 व सिटी मजिस्ट्रेट के मोबाइल नंबर 9454415888 पर संपर्क किया जा सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed