{"_id":"5824c05f4f1c1b6729b3a3ae","slug":"banks-began-rows-rs-scramble-to-change","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकों में लगीं कतारें, रुपये बदलने को मारामारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकों में लगीं कतारें, रुपये बदलने को मारामारी
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
Updated Fri, 11 Nov 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
बैंक में भीड़ लगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच सौ और हजार रुपये के नोट बंद किए जाने के बाद पहली बार बैंक शाखाएं खुलीं तो पुराने नोट बदलने वालों का जमावड़ा लग गया। आमतौर पर जिले की बैंकों में रोजाना औसतन दस करोड़ रुपये का लेनदेन होता है, लेकिन बृहस्पतिवार को दस गुना लगभग 150 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। नोट बदलने वालों की भीड़ देखते बैंक शाखाओं में अतिरिक्त काउंटर लगाए गए, लेकिन अफरातफरी के माहौल से अन्य काउंटरों का कामकाज भी प्रभावित हुआ। दिन ढले तक नोट बदलने वालों की कतारें लगी रहीं।
बुधवार को जिले की सभी 51 बैंक शाखाएं और 350 से अधिक एटीएम बंद रहने से वे लोग खासे बेचैन रहे, जिन्होंने घर की जरूरतों के लिए 500 और 1000 के नोट अपने पास रख छोड़े थे। बृहस्पतिवार को बैंकें खुलने से पहले ही वहां नोट बदलने वाले उमड़ने लगे। डीएम और एसपी के निर्देश पर बैंक अधिकारियों ने किसी भी तरह की अव्यवस्था रोकने के लिए वहां करेंसी एक्सचेंज के लिए अतिरिक्त काउंटर लगाकर पुरुषों-महिलाओं की अलग-अलग कतारें लगवाईं।
बैंकों के बाहर कई जगह रोड जाम
नोट बदलने वालों की कतारें बाहर रोड तक पहुंचने से विभिन्न स्थानों पर कई बार रोड जाम की समस्या पैदा हो गई। दिलावरगंज में पीएनबी, टाउनहाल में स्टेट बैंक मेन ब्रांच, चौक में एसबीआई के बाहर, कचहरी रोड स्थित यूनियन बैंक, मंडी में बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने और पंखी चौराहा के पास स्थित केनरा बैंक के बाहर लाइन में खड़े लोग रोड से हटने को तैयार नहीं हुए तो वहां जाम लगने लगा। यही नहीं, लाल इमली चौराहा-ईदगाह रोड पर विजया बैंक के सामने यही स्थिति बनने पर जाम में तमाम टैंपो और तिपहिया वाहन देर तक फंसे रहे। तैनात पुलिसकर्मियों को कंट्रोल करने में पसीने छूट गए।
विज्ञापन
बाजारों में दुकानों पर पसरा सन्नाटा
बड़े नोट प्रचलन से बाहर होने के बाद दूसरे दिन भी शहर में चौक, मंडी, बहादुरगंज आदि बाजारों में रेडीमेड, बर्तन, वस्त्र, जनरल स्टोर आदि की दुकानों पर सन्नाटा पसरा रहा। दुकानदारों के अनुसार बुधवार को बैंक और एटीएम बंद रहने से लोगों के पास फुटकर खरीददारी को छोटे नोट नहीं बचे हैं। इस कारण बाजारों में ग्राहकों की आवक भी घट गई।
नोट के बदले दी गईं दस के सिक्के की थैलियां
करेंसी बदलने के लिए कई बैंकों में पहुंचे लोगों को पुराने नोटों के बदले दस-बीस रुपये के नोटों की गड्डियोें के साथ दस रुपये के सौ सिक्कों वाली थैलियां भी जारी की गईं। टाउनहाल की मेन एसबीआई ब्रांच समेत पंखी चौराहा की केनरा बैंक शाखा में भी इन थैलियों का वितरण हुआ।
रजिस्ट्री दफ्तर भी सूना
भूमि विक्रय पत्र विलेख अर्थात जमीन का बैनामा कराने के लिए स्टांप खरीदने को बड़े नोट उपलब्ध नहीं होने से बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी स्टांप वेंडरों ने कोषागार से स्टांप खरीद नहीं की। इसका असर उप निबंधक कार्यालय पर भी पड़ा। वहां भूमि विक्रय पत्रों समेत अन्य अभिलेखों की नकल जारी की गईं, लेकिन जमीन की खरीद-फरोख्त का काम ठप रहा।
बिजली बिल भुगतान को मान्य होंगे पुराने नोट
पॉवर कारपोरेशन के एक्सईएन सिटी विवेक पटेल ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर शहर समेत जिले के सभी बिलिंग सेंटरों और सब स्टेशनों पर बिल जमा करने में पांच सौ और एक हजार रुपये के पुराने नोट स्वीकार किए जाएंगे। एक्सईएन पटेल के अनुसार यह सुविधा केवल शुक्रवार तक मान्य होगी।
351 एटीएम पर आज से मिलेगा कैश
दो दिन की बंदी के बाद जिले के सभी 351 एटीएम शुक्रवार सुबह से कैश उगलना शुरू कर देंगे। लीड बैंक प्रबंधक बीएम गुप्ता ने बताया कि सभी एटीएम में कैश डालने का काम बृहस्पतिवार देर रात तक पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन परिवारों में बेटियों की शादी होनी है, उनके लिए अतिरिक्त कैश के भुगतान जैसी कोई राहत अभी घोषित नहीं हुई है। ऐसे खातेदारों को शादी का कार्ड लगाने पर भी एक बार में अधिकतम दस हजार रुपये बैंक शाखाओं से मिल सकेंगे।