{"_id":"6ab422c04f2b84eade0dab05","slug":"banking-services-will-be-affected-for-five-days-strike-from-september-28-to-30-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-185566-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पांच दिन बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पांच दिन बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल
Thu, 24 Sep 2026 12:34 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Thu, 24 Sep 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
-मांगें न मानने पर अक्तूबर के आखिरी सप्ताह में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा सकते बैंककर्मी
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। बैंक यूनियनों की तीन दिवसीय हड़ताल के चलते जिले में 28 से 30 सितंबर तक बैंक शाखाओं में कामकाज प्रभावित रहेगा। इससे पहले 26 और 27 सितंबर को शनिवार और रविवार होने के कारण नियमित बैंकिंग सेवाएं बंद रहेंगी। हालांकि, 27 सितंबर रविवार को बैंक खोलने की व्यवस्था की गई है। इस तरह लगातार पांच दिन बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहने की संभावना है।
जिले में तीन सौ बैंक शाखाएं हैं। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के जिला संयोजक अतुल मेहरोत्रा ने बताया कि बैंक कर्मचारियों की तीन प्रमुख मांगें हैं। कर्मचारियों और अधिकारियों के बीच भेदभावपूर्ण पीएलआई (परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव) योजना को बैंकर्स पर एकतरफा थोपने का विरोध किया जा रहा है। इसके अलावा पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने और पुरानी पेंशन योजना से जुड़े लंबित मामलों का निस्तारण कराने की मांग है। उन्होंने कहा कि मांगें पूरी नहीं हुईं तो अक्तूबर के आखिरी सप्ताह से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जा सकती है।
अग्रणी जिला प्रबंधक अरविंद प्रसाद गुप्ता ने बताया कि हड़ताल के दौरान नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, एटीएम और यूपीआई जैसी डिजिटल सेवाएं चालू रहेंगी।