{"_id":"62a5fe899ce2ef6c7842991e","slug":"bank-worker-dies-due-to-bull-collision-in-shahjahanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road Accident: शाहजहांपुर में सांड की टक्कर से बाइक सवार की मौत, अगर किया होता ये काम तो बच सकती थी जिंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident: शाहजहांपुर में सांड की टक्कर से बाइक सवार की मौत, अगर किया होता ये काम तो बच सकती थी जिंदगी
Sun, 12 Jun 2022 08:26 PM IST
आकाश दुबे
संवाद न्यूज एजेंसी, निगोही (शाहजहांपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, निगोही (शाहजहांपुर)
Published by: आकाश दुबे
Updated Sun, 12 Jun 2022 08:26 PM IST
सार
पीलीभीत मार्ग पर बनासदेवी तिराहे के पास अचानक झाड़ी से निकलकर आए सांड की टक्कर से एक बैंक कर्मी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे के समय बैंक कर्मी ने हेटमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
शाहजहांपुर में पीलीभीत मार्ग पर बनासदेवी तिराहे के पास अचानक झाड़ी से निकलकर आए सांड ने बाइक सवार बैंककर्मी को टक्कर मार दी। हादसे में बैंककर्मी सड़क पर गिर पड़े। सिर पर गंभीर चोट आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक का पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
शाहजहांपुर के निगोही में धुल्लियां गांव के रहने वाले धर्मवीर उर्फ रिंकू (35) बरेली की एचडीएफसी बैंक में कार्यरत थे। धर्मवीर नौ जून को छुट्टी पर आया था। उसके भाई सुरेश की निगोही क्षेत्र के गांव राघवपुर सिकंदरपुर निवासी बाबूराम के यहां ससुराल है। शनिवार को बाइक से वह भाई सुरेश की ससुराल गया था। रात करीब साढ़े आठ बजे वह अपने घर के लिए चला था। रास्ते में शाहजहांपुर-पीलीभीत मार्ग के गांव बनासदेवी तिराहे से कुछ आगे झाड़ियों से निकलकर सड़क पर आए सांड से धर्मवीर की बाइक टकरा गई, जिससे धर्मवीर सड़क पर दूर जा गिरे।
विज्ञापन
हादसे में उनके सिर पर गंभीर चोट आने के कारण मौके पर ही उनकी मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। धर्मवीर तीन भाइयों में दूसरे नंबर के थे। धर्मवीर अविवाहित थे। बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने हुए था।
विज्ञापन