फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   bank branch

... तो कब तक गांवों में खुलेंगी बैंक शाखाएं

Tue, 24 Feb 2015 08:02 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Tue, 24 Feb 2015 08:02 PM IST
विज्ञापन
bank branch
जिले में खोली जाने वाले 65 बैंक शाखाओं का लक्ष्य दो साल गुजर जाने के बाद भी पूरा नहीं हो सका। यह लक्ष्य प्रदेश शासन से जिले को दिया गया था, जिससे कि आम लोगों को बैंकिंग की सुविधाएं आसानी से मुहैया कराई जा सकें। जिले में अब तक लक्ष्य से आधी बैंक शाखाएं भी नहीं खोली जा सकीं।
विज्ञापन

इससे प्रदेश स्तर पर जिले की रैंकिंग तक प्रभावित हो गई। इस पर सख्त हुए सीडीओ ने एलडीएम को सभी बैंक शाखाएं जल्द से जल्द खुलवाने के निर्देश दिए हैं। इसमें सहयोग न करने वाली बैंकों के प्रधान कार्यालयों पर पत्र भेजकर इसमें हो रही देरी की जानकारी मांगी है, जिससे दोषी बैंक अधिकारियों पर कार्रवाई कराई जा सके।
विज्ञापन

वर्ष 2013 की 31 जनवरी को जिले में विभिन्न स्थानों पर 65 बैंक शाखाएं खोले जाने का प्रस्ताव डीएलआरसी की बैठक में पास हुआ था। इसके बाद सभी बैंकों को इससे संबंधित लक्ष्य दिया गया था। इसमें जिले में संचालित बैंकों ने अब तक केवल 29 स्थानों पर ही बैंक शाखाएं खोली जा सकी हैं, जबकि 36 बैंक शाखाएं अभी खोली जानी बाकी हैं। इस वजह से देहात क्षेत्र के लोगों को आसानी से बैंकिंग की सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंडीकेट बैंक, नैनीताल बैंक, इंडियन ओवर सीज बैंक, विजया बैंक की ओर से बैंक शाखाएं खोले जाने की प्रक्रिया चल रही है, जो मार्च के अंत तक पूरी होने की उम्मीद है। एसबीआई को जिन स्थानों पर 11 बैंक शाखाएं खोले जाने का लक्ष्य दिया गया था, उन स्थानों पर एक भी बैंक शाखा नहीं खोली गई है। हालांकि अभी तक स्टेट बैंक तीन बैंक शाखाएं खोल चुकी है। वहीं, अन्य तमाम बैंकों ने भी एक भी बैंक शाखा नहीं खोली है। राहत भरी बात यह है कि बैंक ऑफ बड़ौदा ने 17, बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक ने सात, यूनियन बैंक, इंडियन बैंक, कार्पोरेशन बैंक ने एक-एक बैंक शाखाएं खोलकर अपने लक्ष्य की पूर्ति कर ली है।

इनकी खुल गई शाखाएं
निर्धारित स्थानों पर बैंक शाखाएं खोलने वाले बैंकों में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, इलाहाबाद बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक, यूनाईटेड बैंक, केनरा बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, स्टेट बैंक ऑफ पटियाला, सेंट्रल बैंक, विजया बैंक, देना बैंक, सिंडी बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, नैनीताल बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र शामिल हैं।


‘प्रदेश भर में 3000 बैंक शाखाएं खोलने का लक्ष्य था, जिसमें से 65 शाखाएं जिले में खोली जानी थी। जिन बैंकों ने शाखाएं खोलने का लक्ष्य पूरा नहीं किया हैं उन बैंकों के प्रधान कार्यालयों में डीएम या सीडीओ के द्वारा पत्र भेजा जाएगा। इन लोगों से पूछा जाएगा कि आपकी बैंक विभिन्न स्थानों पर शाखाएं क्यों नहीं खोल रहे हैं।’
- बीएम गुप्ता, अग्रणी शाखा प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed