फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Banda police did not take action in case of forced wheat cutting

Shahjahanpur News: जबरिया गेहूं कटवाने के मामले में बंडा पुलिस ने नहीं की कार्रवाई

Sun, 18 Jun 2023 11:16 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jun 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
Banda police did not take action in case of forced wheat cutting
पुवायां। जबरन फसल काटने के मामले में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी कार्रवाई में ढील बरतने पर एसपी ने विवेचना बंडा से पुवायां थाने को ट्रांसफर कर दी है।
विज्ञापन

पीलीभीत के थाना दिउरिया के गुरविंदर सिंह ने बंडा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी जमीन बंडा के गांव भगौतीपुर मुवलिक सुहेला में है। जमीन पर गेहूं की फसल खड़ी थी। 30 मार्च को पंजाब के मोगा निवासी गुरकीत सिंह और हरदीप सिंह ने गांव ररूआ के इरफान के साथ मिलकर गेहूं की फसल कटवा ली। फार्म में बने उनके मकान का ताला तोड़कर घरेलू सामान आदि निकला लिया गया।
विज्ञापन

जानकारी होने पर वह मौके पर पहुंचे तो उनको पीटा गया और जमीन पर कब्जा कर लिया गया। बंडा पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की थी। कुछ दिन पूर्व गुरविंदर सिंह ने एसपी को प्रार्थनापत्र देकर बंडा पुलिस पर विवेचना सही से न करने का आरोप लगाया था। इसके बाद एसपी एस. आनंद ने विवेचना बंडा से हटाकर पुवायां थाने को ट्रांसफर कर दी है। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार राय ने विवेचना मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed