फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Banda CHC's staff nurse suspended

डिप्टी सीएम के संज्ञान लेने के बाद बंडा सीएचसी की स्टाफ नर्स निलंबित

Wed, 22 Jun 2022 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Banda CHC's staff nurse suspended
पुवायां। प्रसव के कुछ ही देर बाद नवजात की मौत के मामले में लापरवाही का आरोप लगने के बाद और मामले का उप मुख्यमंत्री के संज्ञान लेने के बाद सीएमओ ने बंडा सीएचसी की स्टाफ नर्स जगमीत कौर को निलंबित कर दिया है। इस मामले में अन्य कर्मचारियों पर भी कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन

बंडा के मोहल्ला रामनगर कॉलोनी निवासी अवधेश कुमार ने अपनी पत्नी किरन देवी को प्रसव पीड़ा के चलते 19 जून की रात बंडा सीएचसी पर भर्ती कराया था। अवधेश के साले हरदोई के शाहाबाद निवासी मुकेश कुमार ने बताया कि रात में कई बार कहने पर भी किसी ने उनकी बहन को देखने की जरूरत नहीं समझी। सुबह भांजे का जन्म हुआ तो उसके सिर पर चोट के निशान थे।
विज्ञापन

बाद में बच्चे की मौत हो गई और उनकी बहन की तबीयत भी खराब है। मुकेश ने मामले की शिकायत हेल्पलाइन 1076 पर की थी और उप मुख्यमंत्री से बात कर मामले से अवगत कराया। इस पर डिप्टी सीएम ने संज्ञान लेकर रिपोर्ट तलब की थी और इस मामले को ट्वीट भी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ ने बंडा के सीएचसी प्रभारी से रिपोर्ट तलब की थी। मंगलवार को पूरे मामले में स्टाफ नर्स जगमीत कौर की लापरवाही मानते हुए निलंबित कर दिया गया है। डिप्टी सीएम ने स्टाफ नर्स को निलंबित करने का भी ट्वीट किया है। उधर, सीएचसी प्रभारी डॉ. वीके वर्मा ने बताया कि मुख्य चिकित्साधिकारी को रिपोर्ट भेजी गई थी। स्टाफ नर्स को निलंबित करने की जानकारी मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed