फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Band player's head hits height gauge on Kolaghat Bridge; dies during treatment.

Shahjahanpur News: कोलाघाट पुल पर हाइटगेज से टकराया बैंड वादक का सिर, उपचार के दौरान तोड़ा दम

Sun, 21 Jun 2026 12:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Band player's head hits height gauge on Kolaghat Bridge; dies during treatment.
जलालाबाद में कोलाघाट पुल पर लगा हाइटगेज। संवाद
जलालाबाद (शाहजहांपुर)। पिकअप वाहन से जा रहे बैंड वादकों की टोली में शामिल फर्रुखाबाद के कंपिल क्षेत्र के गांव इकलहरा निवासी 45 वर्षीय मोहम्मद हसन का सिर शुक्रवार की रात कोलाघाट पुल से निकलते वक्त वहां लगे हाइटगेज से टकरा गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी लाए जाने पर डॉक्टर ने परीक्षण कर उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बदायूं के कटरा गांव से एक बैंड के छह सदस्य शादी कार्यक्रम में बैंड बजाने शुक्रवार की रात जैतीपुर क्षेत्र के नवादा मोड़ जाने के लिए निकले थे। सभी बैंड वादक पिकअप वाहन से रवाना हुए। रात करीब 11 बजे पिकअप कोलाघाट पुल के हाइटगेज के पास पहुंची। बताते हैं कि उस दौरान अन्य सदस्य वाहन में बैठे थे, लेकिन बैंड के कैसियो वादक मोहम्मद हसन खड़े थे। इस वजह से जैसे ही पिकअप हाइटगेज के नीचे से गुजरी, मोहम्मद हसन का सिर उसके एंगल से टकरा गया। सिर में चोट लगने से वह बेहोश होकर गिर गए।
विज्ञापन

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस पिकअप में मौजूद बैंड वादक रंगीले, जाकिर, राजू , सुनील और अंतराम की मदद से मोहम्मद हसन को सीएचसी ले गई, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। जाकिर ने बताया कि मोहम्मद हसन के परिवार में पत्नी रहीसा बानो सहित नौ बच्चे हैं। सीओ ज्योति यादव के अनुसार जांच की जा रही है, लेकिन अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed