फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Ban Imposed on Four-Wheeled Vehicles on Kachahri Marg

Shahjahanpur News: कचहरी मार्ग पर चौपहिया वाहनों पर लगा प्रतिबंध

Fri, 10 Apr 2026 11:16 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Ban Imposed on Four-Wheeled Vehicles on Kachahri Marg
खिरनीबाग चौराहा पर कचहरी की ओर जाने वाले चार पहिया वाहनों को रोकते यातायात कर्मी। संवाद
शाहजहांपुर। जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए एसपी कार्यालय के सामने से कचहरी गेट संख्या-6 होते हुए सदर बाजार जाने वाले मार्ग पर चौपहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है। शुक्रवार से यह व्यवस्था शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

सदर बाजार से कचहरी होते हुए एसपी कार्यालय की ओर जाने वाले मार्ग पर दिनभर जाम की समस्या रहती है। ई-रिक्शा की वजह से सुदामा चौराहा से पीडब्ल्यूडी तिराहा तक जाम की समस्या रहती है। इस समस्या से लोगों को निजात दिलाने के लिए नई व्यवस्था की गई है। टीएसआई विनय पांडेय ने बताया कि पीडब्ल्यूडी तिराहा से सुदामा चौराहा की ओर से चौपहिया वाहन जा सकते हैं, लेकिन उधर से आ नहीं सकते।
विज्ञापन

उन्हें पीडब्ल्यूडी तिराहा जाने के जिए सुदामा चौराहा से जीआईसी होते हुए जाना पड़ेगा। बाइक सवारों से अपील की गई है कि वाहनों को सफेद पट्टी के अंदर खड़ा करें ताकि लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed