{"_id":"6251dc0f9c313512a64ed29c","slug":"ballia-incident-strong-condemnation-of-sending-journalists-to-jail-shahjahanpur-news-bly480945666","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलिया कांड : पत्रकारों को जेल भेजने की कड़ी निंदा, आंदोलन का निर्णय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया कांड : पत्रकारों को जेल भेजने की कड़ी निंदा, आंदोलन का निर्णय
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पत्रकार प्रेस परिषद की बैठक में बलिया प्रकरण में पत्रकारों को जेल भेजे जाने की कड़ी निंदा की गई। इस आशय से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपे जाने का निर्णय लिया गया।
शनिवार को जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय ने कहा कि पत्रकार समाज का आईना होता है। समाज की कुरीतियों को वह अपनी लेखनी के माध्यम से जग जाहिर कर इसमें सुधार के लिए निरंतर प्रयासरत रहता है। बलिया में पेपर लीक होने के मामले में पत्रकार द्वारा अपना कर्तव्य निभाते हुए समाचार प्रकाशित किया गया था। प्रशासन ने अपनी गर्दन बचाने के लिए पत्रकार को जेल भेज कर बेहद शर्मनाक कृत्य किया है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इस दमनकारी नीति के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन होगा। कौशलेंद्र मिश्रा ने कहा कि अतिशीघ्र परिषद की ओर से इस आशय से मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा जाएगा। इस दौरान आनंद शर्मा, रमाशंकर दीक्षित, मयंक वर्मा, कुलदीप पाल, हरिहरनाथ मिश्रा, सुरेंद्र वर्मा, सुशील तिवारी, दीपक दीक्षित, धनंजय वाजपेयी आदि मौजूद रहे। संवाद