{"_id":"662845463c92120cfc09a774","slug":"balajis-nishan-yatra-welcomed-with-flowers-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-117335-2024-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बालाजी की निशान यात्रा का पुष्पवर्षा से स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बालाजी की निशान यात्रा का पुष्पवर्षा से स्वागत
Wed, 24 Apr 2024 05:03 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Wed, 24 Apr 2024 05:03 AM IST
विज्ञापन
जलालाबाद नगर में निकाली गई बालाजी की निशान यात्रा। संवाद
- जलालाबाद में विभिन्न मार्गों से निकली यात्रा, उमड़े श्रद्धालु
संवाद न्यूज एजेंसी
जलालाबाद। हनुमान जयंती पर सिद्धबली बाला जी हनुमत धाम की ओर से नगर में बालाजी की निशान यात्रा धूमधाम से निकाली गई। मंगलवार सुबह यात्रा का शुभारंभ परशुराम मंदिर के महंत सत्यदेव पांडेय ने किया।
नगर में विभिन्न रास्तों से होती हुई निशान यात्रा बरेली-फर्रुखाबाद-हाईवे पर याकूबपुर तिराहे पर स्थित बालाजी धाम पहुंची। यहां हवन-पूजन के बाद बालाजी महाराज काे छप्पन प्रकार का भोग लगाया। देर शाम मंदिर पर मेला लगा। पर्व के चलते मंदिर पर सुबह से लेकर देर रात भक्त उमड़े। इस दौरान बाला जी समिति के बिपिन मैथिल, अनिल पाठक, प्रदीप शर्मा, सूरजमल गुप्ता, राकेश श्रीवास्तव, अर्पित भामाशाह आदि मौजूद रहे। बरेली हाईवे स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर, भगवान परशुराम स्थित बजरंगबली मंदिर, मोहल्ला प्रतापनगर स्थित हनुमान मंदिर पर भी सुबह से लेकर शाम तक भक्तों का तांता लगा रहा। मोहल्ला वर्कजई में पुनीत मिश्रा ने बजरंगबली मूर्ति की स्थापना व सुंदरकांड के पाठ का आयोजन व भंडारा कराया।