फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Balaji Maharaj's birth anniversary started with Kalash and procession

Shahjahanpur News: कलश और शोभायात्रा के साथ शुरू हुआ बालाजी महाराज का जन्मोत्सव

Mon, 22 Apr 2024 03:40 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Mon, 22 Apr 2024 03:40 AM IST
विज्ञापन
Balaji Maharaj's birth anniversary started with Kalash and procession
शाहजहांपुर में कलश व शोभायात्रा  में शामिल महिलाएं। संवाद
शाहजहांपुर। श्री मेहंदीपुर बालाजी सेवा समिति की ओर तीन दिवसीय श्री बालाजी महाराज जन्मोत्सव का रविवार को शोभायात्रा के साथ शुभारंभ हो गया। आयोजन महाराजा अग्रसेन भवन पुरानी खोया मंडी केरूगंज में हो रहा है।
विज्ञापन


महाराजा अग्रसेन भवन में रविवार को मंडप पूजन सुबह नौ बजे से हुआ। 10 बजे रामचरित मानस पाठ का शुभारंभ हो गय। दोपहर दो बजे के बाद कलश यात्रा व शोभायात्रा श्री बाबा विश्वनाथ मंदिर से निकाली गई। जोकि विभन्न मार्गों से होकर आयोजन स्थल पर पहुंची। शोभायात्रा में महिलाएं अपने सिर पर कलश रखकर चल रही थीं। जबकि पुरुष व बच्चे डीजे की धुन पर नृत्य करते दिखाई दिए। शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। रात आठ बजे से श्री बालाजी महाराज का भव्य जागरण हुआ। जिसमें रातभर श्रद्धालु बालाजी महाराज के भजनों पर झूमते नजर आए।
विज्ञापन


मुख्य यजमान मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि सोमवार को पूर्वाह्न 11 बजे रामतिलक व श्रीरामचरित मानस पाठ समापन होगा। शाम चार बजे संगीतमय सुंदर कांड का पाठ किया जाएगा। रात आठ से एक बजे तक श्री बालाजी महाराज का संकीर्तन चलेगा। मंगलवार को अंतिम दिन श्री हनुमान महायज्ञ व पूर्णाहुति, दोपहर एक बजे से भंडारा कराया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रेबाडी वाले गुरुजी नवनीत भारद्वाज का सानिध्य प्राप्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----
हनुमत धाम पर आज शुरू होगी रामायण
हनुमत धाम विसरात घाट पर दो दिवसीय हनुमान जन्मोत्सव/हनुमान जयंती पर्व की शुरूआत सोमवार को होगी। सुबह 08:00 बजे श्रीराम चरित मानस के अखंड पाठ शुरू होगा। जिसका समापन मंगलवार को होगा। इसी दिन सुबह नौ बजे प्रभु श्रीराम के राजतिलक कार्यक्रम रहेगा। हवन एवं पूर्वाह्न 11ः30 बजे से 3ः30 बजे तक भंडारा में प्रसाद का वितरण होगा। शाम 06ः30 बजे से 09ः30 बजे तक भजन संध्या होगी। यह जानकारी हुनमतधाम समिति के अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने दी है। संवाद
-----

शाहजहांपुर में कलश व शोभायात्रा  में शामिल महिलाएं। संवाद

शाहजहांपुर में कलश व शोभायात्रा  में शामिल महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed