{"_id":"689cd9e5536a2848d70aaf54","slug":"bal-vatika-started-in-38-buildings-of-112-merged-schools-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-150389-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: विलय किए 112 स्कूलों में 38 भवनों में बाल वाटिका शुरु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: विलय किए 112 स्कूलों में 38 भवनों में बाल वाटिका शुरु
विज्ञापन
स्कूल के खाली भवन में बनाई गई बाल वाटिका। स्रोत: शिक्षा विभाग
शाहजहांपुर। विलय होने वाले 112 स्कूलों के खाली हुए भवनों में 38 में बाल वाटिकाओं को बुधवार को शुरू करा दिया है। बीएसए दिव्या गुप्ता ने 15 अगस्त को सभी बाल वाटिकाओं में झंडारोहण कराने के निर्देश दिए हैं।
बंडा विकासखंड के जलालपुर में मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य सुरेंद्र विक्रम सिंह उर्फ पप्पू व अभिषेक सिंह तोमर व बीईओ नवीन कुमार ने आंगनबाड़ी बाल वाटिका का शुभारंभ किया गया। इसी तरह कांट के प्राथमिक विद्यालय बिसरा में बाल वाटिका का प्रधान ओमसरन ने फीता काटकर उद्घाटन किया।
एआरपी प्रसून दीक्षित, संकुल शिक्षक उमेश चंद्र, अनुदेशक अवधेश कुमार, शिक्षक अरविंद ने बताया कि बाल वाटिका में तीन से छह वर्ष की आयु के बच्चों को निशुल्क, गुणवत्तापूर्ण प्री-प्राइमरी शिक्षा दी जाएगी। बीएसए दिव्या गुप्ता ने बीईओ को निर्देश दिए हैं कि जिन स्कूलों में शिक्षक नहीं है। वहां पड़ोस के विद्यालय के शिक्षक पहुंचकर ध्वजारोहण करेंगे। बताया कि विलय किए गए स्कूलों के खाली भवनों में लाइब्रेरी बनाई जाएगी।