{"_id":"692c7d384160753c880a829f","slug":"bajrang-dal-workers-reached-sahibganj-when-a-christian-conversion-meeting-was-held-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-159098-2025-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: ईसाई मतांतरण सभा होने पर साहबगंज पहुंचे बजरंग दल कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: ईसाई मतांतरण सभा होने पर साहबगंज पहुंचे बजरंग दल कार्यकर्ता
Sun, 30 Nov 2025 10:52 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sun, 30 Nov 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
अल्हागंज। नगर के करीब साहबगंज गांव का माहौल रविवार को उस समय गरमा गया, जब वहां के एक घर में ईसाई मतांतरण की सभा होने की जानकारी पाकर बजरंग दल के कार्यकर्ता पहुंच गए। इस मामले में बजरंग दल की तरफ से थाने में तहरीर दिए जाने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
बजरंग दल के नगर अध्यक्ष रामजी मिश्रा ने पुलिस को बताया कि पुराना साहबगंज के एक मकान में गांव का एक व्यक्ति ईसाई धर्म की प्रत्येक रविवार को सभा आयोजित करता है। तहरीर में आरोप है कि वह व्यक्ति और उसके परिवार के लोग सनातनी लोगाें को प्रलोभन देकर उनका धर्म परिवर्तन कराते हैं। तहरीर के अनुसार नगर का एक युवक रविवार को दोपहर लगभग 12:30 बजे साहबगंज स्थित आरोपी के घर गया तो उसने उसकी शादी कराने, मकान और आर्थिक लाभ दिलाने का लालच देकर धर्म परिवर्तन करने के लिए प्रेरित किया।
पुलिस को बताया गया कि इस काम में सहयोग के लिए आरोपी बाहर से भी पादरियों को भी सभा में आमंत्रित करता है। उसके बुलावे पर बहर से भी पादरी आते हैं। बजरंग दल के नगर अध्यक्ष ने पुलिस को बताया कि गांव जाने पर मौके पर ईसाई समाज की कई महिलाएं और एक बाइबिल भी मौजूद मिली। थाना अध्यक्ष ओम प्रकाश ने बताया कि धर्म परिवर्तन को लेकर प्राप्त तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। जांच में यह भी देखा जा रहा है कि एक ही परिवार के आरोपियाें के बैंक खातों में कहीं बाहर से रकम तो नहीं आ रही है।