फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Bajaj mill workers On the trail of movement

बजाज मिल के कर्मी आंदोलन की राह पर

Wed, 14 Oct 2015 10:45 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Wed, 14 Oct 2015 10:45 PM IST
विज्ञापन
Bajaj mill workers On the trail of movement
बजाज चीनी मिल मकासूदापुर के 70 सीजनल कर्मचारियों ने बुधवार को हड़ताल पर रहकर प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारी महीने के बीच में पैड ऑफ (कार्य बंद कर छुट्टी देने) से नाराज थे।
विज्ञापन

बुधवार सुबह कर्मचारी मिल पहुंचे तो उन्हें बताया गया कि पांच दिन के लिए पैड ऑफ घोषित कर दिया गया है। कर्मचारियों ने कहा कि कुछ ही दिन बाद दशहरा की छुट्टियां होने वाली हैं, ऐसे में पैड ऑफ का कोई औचित्य नहीं है। मिल में मरम्मत का 60 प्रतिशत काम निपट चुका है। ऐसे में पैड ऑफ किया जाना कर्मचारियों का उत्पीड़न है। कार्य बंद होने से उन लोगों का वेतन कटेगा, जबकि दशहरा की छुट्टियां होने पर वेतन नहीं काटा जा सकता था।
विज्ञापन

कर्मचारी बॉयलर परिसर में धरने पर बैठ गए और प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। कर्मचारियों ने कहा कि बजाज ग्रुप की किसी फैक्ट्री में पैड ऑफ नहीं किया गया है, केवल मकसूदापुर कारखाने में ही यह तुगलकी फरमान जारी किया गया है। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि सामूहिक बीमा कारखाने की ओर से कराया जाना चाहिए, लेकिन उन लोगों के रुपये काट कर बीमा कराया जाता है। इसके अलावा 650 रुपये अन्य बीमा मद में काटे जाते हैं, लेकिन आज तक कोई कागज नहीं दिया गया। मिल में पीने के पानी की सही व्यवस्था नहीं है और डिस्पेंसरी में दवाओं का अभाव है। कर्मचारियों ने समस्याओं का निदान कराने और पैड ऑफ समाप्त करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन



सीजनल कर्मियों से वार्ता की गई है। कर्मचारियों को गलत फहमी हो गई थी। यह आपस का मामला है और आपस में ही सुलझा लिया जाएगा। मैंने मौके पर जाकर कर्मचारियों के वार्ता की है और उन्हें समझाया है।
- केके बाजपेयी, यूनिट हेड बजाज चीनी मिल मकसूदापुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed