फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Azizganj-Chauhanpur road cut off due to strong flood flow

Shahjahanpur News: बाढ़ के तेज बहाव में कटा अजीजगंज-चौहनापुर मार्ग

Sun, 14 Jul 2024 04:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2024 04:06 AM IST
विज्ञापन
Azizganj-Chauhanpur road cut off due to strong flood flow
कुर्रिया कलां क्षेत्र में चौहनापुर गांव में बाढ़ का पानी भर जाने से अपने परिवार व जानवरों के साथ
कुर्रियाकलां। बाढ़ से उफनाई गर्रा की तेज धार से खिरिया शेख गांव के पास नवनिर्मित अजीजगंज-चौहनापुर मार्ग कट गया। सड़क कटने से पानी का बहाव खिरिया की तरफ बढ़ने से आसपास के एक दर्जन से भी अधिक गांवों में बाढ़ का पानी भर गया। खेतों में लगी धान, हरा चारा, गन्ने आदि की फसलें जलमग्न होने के साथ भूसा भीग गया। ग्रामीणों के पास पशुओं को खिलाने एवं बांधने की जगह तक नहीं बची। वे मजबूरी में अपने पशुओं सहित सड़क के किनारे शरण लिए हुए हैं।
विज्ञापन

बाढ़ का पानी चौहनापुर के विद्युत उपकेंद्र में भर जाने के कारण शुक्रवार सुबह से करीब दो दर्जन गांवों की बिजली आपूर्ति ठप है। इससे घरों में लगे सबमर्सिबल पंप नहीं चल पा रहे हैं। ग्रामीण पीने तक के पानी को तरस रहे हैं। विद्युत चलित अन्य उपकरण भी ठप हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र में चौहनापुर, परसिनिया, फत्तेपुर, ताहरपुर, हुसैनपुर, माधोपुर, हीरपुर, गुर्रा, भमौली, आजादपुर, निकरा, कुटरा, गैरतपुर, खिरिया, मड़हा, लिल्थरा, गौटिया, बिजलापुर, सरौरा, सरौरी, पसगवां, बंजर, कारी मकुआपुर आदि गांवों में आम जनजीवन अस्त-व्यस्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन गांवों को जोड़ने वाला कुर्रिया-चौहनापुर-अजीजगंज मार्ग कई जगह धंस गया है। यही नहीं, पसगवां और खिरिया के पास मार्ग कट जाने से इन गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया है। कटी सड़क से गर्रा नदी का पानी गांवों की तरफ तेजी से बढ़ रहा है।
कटान की हुई जगह पर अब तक प्रशासन ने कोई बचाव कार्य नहीं कराया है। ग्रामीणों का कहना है कि जल्द ही कटी सड़क पर जेसीबी से मिट्टी डाल कर पानी रोका नहीं गया तो हालात और भी बदतर हो जाएंगे। इस बीच, गांव हुसैनपुर-माधोपुर में पहली बार विदा होकर आई एक नववधू गांव के बाहर सड़क पर बाढ़ के पानी से होकर ससुराल पहुंंची।

--

भरतापुुर में बाढ़ और बारिश से ढहे मकान
निगोही। क्षेत्र के गांव भरतापुर में भारी बारिश और बाढ़ के बाद धूप निकलने से ग्रामीणों के घर गिरने शुरू हो गए। अब तक गांव में नुकसान का कोई सर्वे नहीं हुआ है और न ही प्रशासन से कोई मदद पहुंची है। गांव के रामदेव, राजकुमार समेत कई ग्रामीणों के मकान गिर गए हैं। इन परिवारों के सामने बारिश में सिर छुपाने की समस्या हो गई है। महेश चंद्र ने बताया कि गांव चारोंं ओर बाढ़ के पानी से घिरने पर क्षेत्र के लेखपाल और पंचायत सचिव को सूचित किया गया है। संवाद

कुर्रिया कलां क्षेत्र में चौहनापुर गांव में बाढ़ का पानी भर जाने से अपने परिवार व जानवरों के साथ

कुर्रिया कलां क्षेत्र में चौहनापुर गांव में बाढ़ का पानी भर जाने से अपने परिवार व जानवरों के साथ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed