{"_id":"68e9497a05e1a406f007b38f","slug":"ayush-mishra-became-mr-up-and-mayurrakshi-became-miss-up-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-154779-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: आयुष मिश्रा मिस्टर यूपी व मयूरराक्षी बनीं मिस यूपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: आयुष मिश्रा मिस्टर यूपी व मयूरराक्षी बनीं मिस यूपी
विज्ञापन
शाहजहांपुर महोत्सव में शुक्रवार को माॅडलिंग करतीं प्रतिभागी। स्रोत: आयोजक
शाहजहांपुर। क्रिएटिव आर्ट ग्रुप की ओर से शाहजहांपुर महोत्सव में शुक्रवार को मॉडल्स ने रैंप पर कैटवॉक कर जलवा बिखेरा। इस दौरान मिस्टर यूपी का खिताब फर्रुखाबाद के आयुष मिश्रा व मिस यूपी का ताज मयूरराक्षी राय ने जीता।
अटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम में समारोह का शुभारंभ बैंक प्रबंधक नागेंद्र सिंह ने किया। इसके बाद मिस्टर एंड मिस यूपी शाइनिंग स्टार 2025 में प्रतिभागियों ने रैंप पर शानदार वॉक कर सबका मन मोह लिया।
निर्णायक मंडल ने एथेनिक, वेस्टर्न एवं फॉर्मल तीनों राउंड में प्रतिभागियों के प्रदर्शन के आधार पर पुरस्कार घोषित किए। मेल रनर अप प्रशांत शर्मा व फीमेल रनरअप का सम्मान इशा द्विवेदी को प्रदान किया गया। अनूप सेठ और रीना सेठ ने बेस्ट कपल का अवाॅर्ड जीता।
विज्ञापन
इस मौके पर नीलेश शुक्ला, सचिन बाथम, नवल किशोर, उस्मान सिद्दीकी, अंशिका गुप्ता, कुणाल सक्सेना का सहयोग रहा। प्रबंध निदेशक नरेंद्र सक्सेना ने बताया कि शनिवार को डांस मेनिया, किड्स मॉडलिंग, रामायण नृत्य नाटिका, स्टार नाइट आदि कार्यक्रम होंगे।