फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Ayush and Gungun came first in the race held on National Unity Day

Shahjahanpur News: राष्ट्रीय एकता दिवस पर लगाई दौड़, आयुष और गुनगुन अव्वल

Sat, 01 Nov 2025 12:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Ayush and Gungun came first in the race held on National Unity Day
शाहजहांपुर में पदयात्रा निकालतीं आर्य महिला डिग्री कॉलेज की छात्राएं। स्रोत: कॉलेज
शाहजहांपुर। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती व राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन पूरे जोश के साथ किया गया। सरकारी, अर्द्धसरकारी संस्थाओं के अधिकारियों-कर्मचारियों के अलावा बच्चों और युवाओं ने दम दिखाया।
विज्ञापन

जिला प्रशासन व भाजपा की ओर से हुए लोधीपुर से रन फॉर यूनिटी का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि सांसद अरुण सागर तथा विशिष्ट अतिथि सहकारी बैंक के अध्यक्ष डीपीएस राठौर व सीडीओ डॉ.अपराजिता सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एसपी कॉलेज के सामने दौड़ का समापन हुआ। तीन किमी दौड़ के पुरुष वर्ग में आयुष दीक्षित प्रथम, अरुण कुमार द्वितीय, अनमोल तृतीय रहे। महिला वर्ग में गुनगुन मौर्या प्रथम, नेहा द्वितीय व रागिनी तृतीय रहीं। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

पुलिस लाइन से रन फॉर यूनिटी में एसपी राजेश द्विवेदी के नेतृत्व में अधिकारियों व महिला प्रशिक्षुओं ने दौड़ लगाई। एसपी सिटी देवेंद्र कुमार, सीओ सिटी पंकज पंत, सीओ यातायात संजय कुमार व महिला प्रशिक्षु आरक्षियाें आदि ने डेढ़ किलोमीटर तक दौड़ लगाई। सपा कार्यालय पर सरदार पटेल व आचार्य नरेंद्र देव की जयंती पर उनके चित्रों के सामने पुष्प अर्पित कर नमन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने महापुरुषों के व्यक्तित्व और कृतित्व पर रोशनी डाली। पूर्व मंत्री अवधेश कुमार वर्मा, रोशन लाल वर्मा, रणंजय सिंह यादव आदि मौजूद रहे। एसपी कॉलेज में जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं हुईं। भाषण में काव्या प्रथम, आलोकित द्वितीय, अफ्फान तृतीय रहे। निबंध में वंशिका राठौर प्रथम, मोहम्मद उवैस द्वितीय, आलोकित वर्मा तृतीय रहे। संजय अग्निहोत्री, सुशील कुमार, कमलेश कुमार मौजूद रहे।
आर्य महिला डिग्री कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी ऋतु शर्मा व डॉ.रानू दुबे के नेतृत्व में पदयात्रा निकाली गई। नगर निगम में नगर आयुक्त डॉ.बिपिन मिश्रा ने सरदार पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।
--
पटेल ने देश की एकता और अखंडता में दिया योगदान
वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल का देश की एकता और अखंडता में महत्वपूर्ण योगदान है। वह एसपी कॉलेज में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल और समाजवादी चिंतक आचार्य नरेंद्र देव की जयंती पर हुए समारोह में बोल रहे थे। सांसद अरुण कुमार सागर ने कहा कि सरदार पटेल में निर्णय लेने की अपार क्षमता थी। मुख्य वक्ता डॉ.प्रशांत अग्निहोत्री, प्रबंधक राजीव खन्ना, उच्च न्यायालय के अधिवक्ता भानु भूषण जौहरी ने भी विचार रखे। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया। शिक्षक राहुल सिंह की पुत्री अंशिका सिंह का नीट में सफलता पाने पर उत्साह बढ़ाया गया।
अतिथियों ने विधायक निधि से निर्मित दो नवीन कक्षा कक्ष का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य संजय कुमार कपूर, एके श्रीवास्तव,ज्वाला प्रसाद, संजय अग्निहोत्री, राम सिंह मौजूद रहे। सिंधौली क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय तेरा में राष्ट्रीय एकता-अखंडता दिवस पर बच्चों ने चित्र पर पुष्प अर्पित किए। प्रधानाध्यापक सरताज अली ने लौह पुरुष के जीवन पर प्रकाश डाला।

--
राष्ट्रीय एकता दिवस पर लगाए नारे, भारतीय न्याय संहिता की दी जानकारी
शाहजहांपुर। राष्ट्रीय एकता दिवस पर राजकीय आईटीआई रोजा में अपराध निरीक्षक गंगा सिंह व मंडी चौकी प्रभारी राजकुमार ने छात्र-छात्राओं को भारतीय न्याय संहिता के बारे में जागरूक किया। जैतीपुर में लटूरी लाल इंटर कॉलेज में शुक्रवार को पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत कार्यक्रम कर छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों से सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।
थाना प्रभारी गौरव त्यागी ने मिशन शक्ति अभियान की उपयाेगिता बताई। प्रधानाचार्य हिमांशु सिंह, रणजीत सिंह, संदीप सिंह आदि मौजूद रहे। ब्लॉक कार्यालय पर एडीओ रघुनंदन वर्मा और राम अवतार शर्मा ने सभी को राष्ट्र की एकता और अखंडता की शपथ दिलाई। सुमित कुमार, सुरेश, अजीत सिंह, संकल्प शर्मा आदि मौजूद रहे।
परौर। बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा, परौर व चौकिया गांव की साधन सहकारी समिति, थाना परिसर आदि स्थानों पर भी सरदार पटेल की जयंती मनाई गई।
निगोही। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों ने शुक्रवार को विभिन्न मार्गों पर रन फॉर यूनिटी के तहत पैदल मार्च किया। जन सामान्य को नए कानूनों की जानकारी दी गई।
कांट। ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय एकता दिवस को धूमधाम से मनाया गई। मुख्य अतिथि विद्यालय के मैनेजिंग ट्रस्टी उमेश दुबे, प्रधानाचार्य लक्ष्मी शंकर बाजपेयी, बागीश पांडेय आदि ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। दीपा सक्सेना, पूजा कपूर, शिल्पी सिंह, अंकित कुमार, विनोद कुमार मौजूद रहे। थाना प्रभारी ने थाने से दिलावरपुर गांव तक राष्ट्रीय एकता के लिए दौड़ लगाई। इंस्पेक्टर राकेश कुमार मौर्य ने हरी झंडी दिखाकर एकता दौड़ शुरू कराई।
तिलहर। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य जितेंद्र सिंह ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए। अमर बाल विद्या मंदिर में प्रबंधक अरविंद भदौरिया और प्रधानाचार्य राजाराम गंगवार ने उनके जीवन और योगदान पर प्रकाश डाला। कैंब्रिज पब्लिक स्कूल में प्रबंधक भूपेंद्र सिंह, प्रधानाचार्य हेमंत शेखर गुप्ता ने बच्चों को स्वाधीन भारत में रियासतों के विलय का महत्व बताया।
नगर पालिका कार्यालय में ईओ सत्येंद्र प्रकाश में पुष्पांजलि अर्पित की। तहसील सभागार में एसडीएम रवींद्र कुमार और थाना परिसर में क्षेत्राधिकारी ज्योति यादव, प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
खुदागंज। पुलिस ने एकता दौड़ में करीब 1.5 किमी की दूरी तय की। पुलिस कर्मियों ने सरदार पटेल के चित्र के साथ जोशीले नारे लगाए।
--
नई धाराओं की जानकारी दी
जलालाबाद। एसआई सुबोध कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुख्य चौराहा, सदर बाजार चौराहा और याकूबपुर तिराहा आदि जगहों पर नुक्कड़ सभाएं करके जन सामान्य को बीएनएस की नई धाराओं के बारे में जानकारी दी। इस बीच सरदार पटेल की जयंती पर राजकीय महाविद्यालय में गोष्ठी करके छात्र-छात्राओं को सरदार पटेल के कार्यों से अवगत कराया गया। नगर पालिका कार्यालय में भी कार्यक्रम कर सरदार पटेल को याद किया गया और सफाई कर्मचारियों ने हाथों में तिरंगा लेकर रैली निकाली।


--
विधायक ने किए पुष्प अर्पित
खुटार/ पुवायां। खुटार के तिकुनियां चौराहे पर स्थापित सरदार पटेल की प्रतिमा पर विधायक चेतराम समेत कई लोगों ने पुष्प अर्पित किए। उधर थाना प्रभारी आरके रावत के नेतृत्व में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। बिटोली देवी महाविद्यालय में प्रबंधक अंकुर कुमार ने सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। पुवायां में सीओ प्रवीण मलिक के नेतृत्व में रन फार यूनिटी का आयोजन किया गया। पुलिसकर्मियों ने नगर के कई मार्गों पर दौड़ लगाई। स्वामी विवेकानंद पीजी कॉलेज में नगर पालिका अध्यक्ष संजय गुप्ता ने सरदार पटेल के चित्र पर मल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संवाद

शाहजहांपुर में पदयात्रा निकालतीं आर्य महिला डिग्री कॉलेज की छात्राएं। स्रोत: कॉलेज

शाहजहांपुर में पदयात्रा निकालतीं आर्य महिला डिग्री कॉलेज की छात्राएं। स्रोत: कॉलेज

शाहजहांपुर में पदयात्रा निकालतीं आर्य महिला डिग्री कॉलेज की छात्राएं। स्रोत: कॉलेज

शाहजहांपुर में पदयात्रा निकालतीं आर्य महिला डिग्री कॉलेज की छात्राएं। स्रोत: कॉलेज

शाहजहांपुर में पदयात्रा निकालतीं आर्य महिला डिग्री कॉलेज की छात्राएं। स्रोत: कॉलेज

शाहजहांपुर में पदयात्रा निकालतीं आर्य महिला डिग्री कॉलेज की छात्राएं। स्रोत: कॉलेज

शाहजहांपुर में पदयात्रा निकालतीं आर्य महिला डिग्री कॉलेज की छात्राएं। स्रोत: कॉलेज

शाहजहांपुर में पदयात्रा निकालतीं आर्य महिला डिग्री कॉलेज की छात्राएं। स्रोत: कॉलेज

शाहजहांपुर में पदयात्रा निकालतीं आर्य महिला डिग्री कॉलेज की छात्राएं। स्रोत: कॉलेज

शाहजहांपुर में पदयात्रा निकालतीं आर्य महिला डिग्री कॉलेज की छात्राएं। स्रोत: कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed