फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Ayush Academy Emerges Victorious in Girls' Volleyball and Handball League

Shahjahanpur News: बालिका वॉलीबॉल और हैंडबॉल लीग में आयुष एकेडमी विजेता

Sat, 25 Apr 2026 11:25 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Ayush Academy Emerges Victorious in Girls' Volleyball and Handball League
दून इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित हैंडबॉल प्रतियोगिता में भाग लेतीं ​खिलाड़ी। संवाद
शाहजहांपुर। खेल मंत्रालय भारत सरकार, भारतीय खेल प्राधिकरण और उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ के संयुक्त तत्वावधान में जिला ओलंपिक संघ की ओर से बालिका वॉलीबॉल और हैंडबॉल लीग का आयोजन किया गया। दून इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित इस प्रतियोगिता में आयुष एकेडमी विजेता रही।
विज्ञापन

लीग में कुल 12 टीमों ने हिस्सा लिया। इनमें पीएम श्री रोजा बल्लिया, पीएम श्री सेहरामऊ दक्षिणी, जवाहर नवोदय विद्यालय, केंद्रीय विद्यालय, दून इंटरनेशनल स्कूल, आयुष एकेडमी कांट, हरि कौशल त्यागी पब्लिक स्कूल, कंपोजिट विद्यालय रुकनपुर, हथौड़ा स्टेडियम, कंपोजिट विद्यालय हथौड़ा, शांति देवी मेमोरियल हथौड़ा और लीड काॅन्वेंट आदि विद्यालयों की टीमें शामिल थीं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में दून इंटरनेशनल स्कूल उपविजेता और नवोदय विद्यालय तीसरे स्थान पर रहा। आयोजन का मुख्य उद्देश्य बालिका खिलाड़ियों को प्रोत्साहन और खेल के अवसर प्रदान करना था। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव ने विजेता और उपविजेता टीमों को शील्ड, मेडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को भी सर्टिफिकेट प्रदान किए गए। इससे पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ अवर अभियंता अनीता, दून स्कूल के प्रबंधक जसमीत साहनी और जिला क्रीड़ा अधिकारी एसपी बमनिया ने किया।

मुख्य अतिथि ममता यादव ने कहा कि अस्मिता खेलो इंडिया जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन बहुत महत्वपूर्ण है। जिला ओलंपिक संघ के सचिव नरेंद्र कुमार त्यागी ने बालिका वॉलीबॉल और हैंडबॉल की जिम्मेदारी देने के लिए उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ के महासचिव आनंदेश्वर पांडेय का आभार प्रकट किया। अध्यक्ष विनय गुप्ता, देवेश वाजपेयी, निशांत, पंकज सक्सेना, हरिओम शर्मा, मयंक मिश्रा, देशराज, सुमन, शिखा आदि मौजूद रहे।

दून इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित हैंडबॉल प्रतियोगिता में भाग लेतीं खिलाड़ी। संवाद

दून इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित हैंडबॉल प्रतियोगिता में भाग लेतीं खिलाड़ी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed