फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Ayodhya rejoices over Ram's birth

Shahjahanpur News: रामजन्म पर छाया अयोध्या में आनंद

Fri, 31 Oct 2025 01:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Ayodhya rejoices over Ram's birth
देवकली में रामलीला का मंचन करते कलाकार। संवाद
सेहरामऊ दक्षिणी। गांव भरगवां में श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन कथा व्यास रामजीत महाराज ने रामजन्म की कथा सुनाई। श्रद्धालु रामजन्म की मनोहर कथा सुनकर भावविभोर हो उठे। कथा व्यास रामजीत महाराज ने कहा कि चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी को भगवान राम का जन्म हुआ। श्री राम जन्म की सूचना पर पूरे अयोध्या में आनंद छा गया। कथा के दौरान डॉ. रामरहीस वर्मा, प्रमोद कुमार उर्फ पप्पू शर्मा, पूर्व प्रधान रामसेवक वर्मा, हरद्वारी लाल वर्मा, परीक्षित विश्राम का विशेष योगदान रहा। संवाद
विज्ञापन

--

सीता हरण की लीला का किया मंचन

तिलहर। मोहल्ला दोदराजपुर के मेला मैदान पर चल रहे रामलीला महोत्सव में बृहस्पतिवार की शाम अयोध्या से आए कलाकारों ने सीता हरण की लीला का मंचन किया। व्यवस्था में मेला समिति के संरक्षक कमलेश गुप्ता, प्रबंधक रवि खन्ना, अध्यक्ष हितेश कुमार गुप्ता, मेला संयोजक सोनू खन्ना, उपाध्यक्ष सौरभ गुप्ता उर्फ रवि आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन


--
राजा दशरथ के प्राण त्यागने की लीला का मंचन
देवकली। गांव में चल रही श्रीरामलीला में पुत्र वियोग में राजा दशरथ के प्राण त्यागने का दृश्य देखकर श्रद्धालु दर्शकों की आंखें नम हो गईं। गांव में चल रही श्री रामलीला मेले में दुर्ग विजय आदर्श रामलीला मंडल कमेटी के कलाकारों ने राम वनवास और दशरथ मरण की लीला का प्रभावी मंचन किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन





--
राजजन्म की लीला का मंचन किया
सिंधौली। रामलीला में वृंदावन से आए श्री मुरली गोपाल दर्शन मंडल के संचालक स्वामी कौशल कृष्ण ठाकुर के निर्देश पर रासलीला के साथ ही रात में रामलीला का आयोजन किया गया। इसमें श्रीरामजन्म की लीला का मंचन किया गया। राम जन्म होते ही पूरी अयोध्या नगरी में जय-जयकार होने लगी। मेला कमेटी के अध्यक्ष रामाधार सिंह यादव, उपाध्यक्ष वासुदेव मिश्रा,सचिव वीरपाल सिंह यादव, कृष्ण मोहन मिश्रा आदि मौजूद रहे। संवाद

देवकली में रामलीला का मंचन करते कलाकार। संवाद

देवकली में रामलीला का मंचन करते कलाकार। संवाद

देवकली में रामलीला का मंचन करते कलाकार। संवाद

देवकली में रामलीला का मंचन करते कलाकार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed