फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Awareness will be raised regarding the prevention of communicable diseases.

Shahjahanpur News: संचारी रोगों से बचाव के लिए किया जाएगा जागरूक

Wed, 01 Apr 2026 01:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Awareness will be raised regarding the prevention of communicable diseases.
शाहजहांपुर। संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए एक से 30 अप्रैल तक संचारी रोग नियंत्रण माह का आयोजन किया जाएगा। इसमें कई अन्य विभाग भी आपस में समन्वय बनाकर लोगों को न सिर्फ संचारी रोग के प्रति जागरूक करेंगे, बल्कि बुखार व अन्य संक्रामक रोगों से ग्रसित रोगियों को चिह्नित कर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराकर उनका उपचार कराएंगे।
विज्ञापन

टीमें घर-घर जाकर मच्छरों के लार्वा को नष्ट कराएंगी। कीटनाशक दवाओं का छिड़काव किया जाएगा। विभाग ने इस अभियान को सफल बनाने की तैयारियां तेज कर दीं हैं। बरसात के दिनों में संक्रामक रोगों के फैलने की आशंका बढ़ जाती है। इसलिए बरसात से पूर्व ही इसकी रोकथाम के लिए हर साल संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जाता है।
विज्ञापन

दस्तक टीमें अभियान चलाकर बुखार के साथ-साथ अन्य संचारी रोग से ग्रसित रोगियों की पहचान कर उन्हें समुचित इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जाता है। अधिकारियों का कहना है कि कोई भी गांव या मोहल्ला छूटना नहीं चाहिए। नगर निगम और पंचायत विभाग को नालियों की नियमित सफाई, एंटी-लार्वा छिड़काव, फॉगिंग और जलभराव वाले स्थानों पर दवा के छिड़काव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही शुद्ध पेयजल की व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. विवेक मिश्रा ने बताया कि विशेष माह में न सिर्फ लोगों को संचारी रोगों के प्रति जागरूक किया जाएगा। बल्कि साफ-सफाई पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed