फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Awareness about Kovid infection is not visible at bus and railway station

बस और रेलवे स्टेशन पर कोविड संक्रमण का लेकर नहीं दिखती जागरुकता

Sat, 15 Jan 2022 12:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Awareness about Kovid infection is not visible at bus and railway station
शाहजहांपुर रेलव स्टेशन पर कोविड जांच के लिए यात्रियों के आने का इंतजार करता कर्मचारी - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। कोविड-19 के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन का प्रकोप लगातार बढ़ता रहा है। रोजाना संक्रमण से ग्रसित लोग सामने आ रहे हैं। इसके बाद भी कोई मास्क, सैनिटाइजर व सामाजिक दूरी जैसे जरूरी नियमों का पालन करता नजर नहीं आता। यही आज बस और राडवेज स्टेशनों का भी है। जहां पर कोविड संक्रमण को लेकर कोई जागरूक नहीं दिखता है।
विज्ञापन

शुक्रवार को दोपहर करीब 1:30 बजे रोडवेज के बस अड्डे पर तमाम बसें खड़ी और कुछ आ-जा रही थीं। उनमें यात्री चढ़-उतर रहे थे। तो कई लोग अपनी बस के आने का इंतजार करते दिखे, लेकिन इन सब में मास्क किसी एक के चेहरे पर ही दिख रहा था। सामाजिक दूरी का कहीं कोई पालन नहीं होता दिखा।
विज्ञापन

रोडवेज के कर्मचारी तक मास्क लगाने की जरूरत नहीं समझ रहे थे। यही हाल रेलवे स्टेशन पर भी दिखाई दिया। दोपहर दो बजे रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर ट्रेन आकर खड़ी हुई। इसमें अधिकतर यात्री बिना मास्क के दिखे। बहुत से यात्री ट्रेन से उतरे और चढ़े, लेकिन उनमें किसी की जांच नहीं की जा रही थी। लोग स्वास्थ्य के प्रति बेपरवाह होकर आते-जाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड हेल्पडेस्क बनी दिखावा
- बस अड्डा और रेलवे स्टेशन पर कोविड हेल्पडेस्क तो लगाई गई है, लेकिन सिर्फ दिखावे के लिए ताकि कोई यह न कह सके कि विभागों कोविड संक्रमण को लेकर जागरूक नहीं है। शुक्रवार को बस अड्डे पर लगी हेल्पडेस्क पर सिर्फ एक रजिस्टर और सैनिटाइजर की बोतल रखी मिली। कोई कर्मचारी हेल्पडेस्क पर नहीं था, जो यात्रियों के स्वास्थ्य की जांच करे। रेलवे स्टेशन पर हेल्पडेस्क के नाम पर जीआरपी थाने के सामने एक व्यक्ति मेज कुर्सी डाले बैठा मिला, पर कोई भी उसके पास जांच के लिए नहीं आ रहा था। कोविड हेल्पडेस्क पर बैठे व्यक्ति को कहना था कि किसी की जबरदस्ती जांच नहीं कर सकते हैं। कोई आता है, तो उसकी जांच करते हैं।
रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की जांच के लिए हेल्पडेस्क लगाई है। जिस पर ट्रेन से आने-जाने वाले यात्रियों की जांच होती है। मास्क लगाने आदि के लिए अपील की जाती हैं। - एके गौतम, स्टेशन अधीक्षक

बस अड्डा पर कोविड-19 हेल्पडेस्क लगी हुई है, जिस पर आने वालों की जांच की जाती है। रोडवेज कर्मियों को मास्क लगाने और यात्रियों को भी लगवाने के निर्देश दिए गए हैं। - एसके वर्मा, एआरएम

शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर आई ट्रेन में चढ़ने जाते बिना मास्क के यात्री

शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर आई ट्रेन में चढ़ने जाते बिना मास्क के यात्री- फोटो : SHAHJAHANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed