{"_id":"68ec14797c0da9a68c03a69e","slug":"awarded-for-outstanding-work-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-154935-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: उत्कृष्ट कार्य करने वाले सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: उत्कृष्ट कार्य करने वाले सम्मानित
विज्ञापन
शाहजहांपुर महोत्सव में वित्त मंत्री का अभिनंदन करते व्यापारी। स्रोत: आयोजक
- फोटो : अमर उजाला
शाहजहांपुर। क्रिएटिव आर्ट ग्रुप की ओर से शाहजहांपुर महोत्सव के तीसरे दिन अटल रत्न व नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया।
अटल विहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम के सभागार में कार्यक्रम में लीड कॉन्वेंट व ऑल सेंट स्कूल के बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बाद मंत्री ने समाज सेवा, शिक्षा, चिकित्सा, खेल, साहित्य, कला और संगीत के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले रमेश भैया, राजकमल बाजपेई, राकेश अवस्थी, प्रमोद प्रमिल, एचएस थापा, अमानत खान, गंगाराम प्रेमी, चित्रकार मोहम्मद कमर आदि को अटल रत्न सम्मान 2025 से सम्मानित किया।
विशिष्ट अतिथि महापौर अर्चना वर्मा ने भी समाजसेवियों को सम्मान पत्र व अंग वस्त्र भेंट किए। इसी दौरान उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की ओर से मंत्री को नागरिक अभिनंदन 2025 सम्मान पत्र प्रदान किया गया।
विज्ञापन
देर रात तक गीत-संगीत का दौर चला। अध्यक्ष सचिन बाथम, सीए निलय शुक्ला, कीर्तिकांत श्रीवास्तव, अंशिका गुप्ता, सुरेंद्र सेठ, तराना जमाल, आकाशदीप गुप्ता आदि मौजूद रहे। संचालन नरेंद्र सक्सेना ने किया।