{"_id":"57ae0b7f4f1c1bb17cee4631","slug":"awadh-asam-train-safe","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटना ग्रस्त होते बची अवध असम एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटना ग्रस्त होते बची अवध असम एक्सप्रेस
ब्यूरो/शाहजहांपुर
Updated Fri, 12 Aug 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन
रेलवे जंक्शन पर टीआरटी मशीन से जननायक एक्सप्रेस की भिड़ंत टले अभी ज्यादा वक्त भी नहीं गुजरा कि शुक्रवार को फिर लखनऊ से बरेली की ओर जा रही अवध असम एक्सप्रेस के साथ उस वक्त बड़ा हादसा टल गया जब ट्रेन पं. रामप्रसाद बिस्मिल नगर स्टेशन के पास टूटे हुए ट्रैक से धड़धड़ाते हुए गुजर गई। चालक की सूचना से मुरादाबाद कंट्रोल तक हड़कंप मच गया। छानबीन में पटरी से फिश प्लेट निकली पाई गई। प्रथम दृष्टया जांच में ट्रैक मैन को दोषी पाते हुए निलंबित कर दिया गया है।
गुवाहाटी से चलकर नई दिल्ली जाने वाली 5609 अप अवध असम एक्सप्रेस सुबह करीब आठ बजे बिस्मिलनगर स्टेशन से पास हुई। करीब 100 मीटर आगे चालक को ट्रैक में जर्क महसूस हुआ। इंजन को झटका लगते ही चालक ने स्टेशन मास्टर मानव मिलन कश्यप को वाकी-टॉकी से सूचित किया। एसएम ने कंट्रोल को इत्तला दी। वहां से मिले निर्देश पर पीडब्ल्यूआई हर गोविंद तकनीकी स्टाफ के साथ मौके पर पहुंच गए।
उन्होंने पाया कि पटरी से एक फिश प्लेट निकलने से ट्रैक का कसाव ढीला पड़ गया है। जांच से यह भी पता चला कि ट्रैक मैन संजीव कुमार ड्यूटी पर नहीं पहुंचे। अप लाइन की मरम्मत में करीब एक घंटा लगा। इसलिए अप रेल ट्रैक पर सुबह 8.30 से 9.30 बजे तक यातायात ठप रहा। नतीजे में अप श्रेणी की उपासना, मुगलसराय आदि ट्रेनों को कहिलिया, ऐगवां आदि स्टेशनों पर रोकना पड़ा। स्थानीय रेल अधिकारियों की रिपोर्ट पर ट्रैक मैन को पेड ऑफ कर दिया गया है।