फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Avneesh's family agreed to the funeral after 24 hours.

Shahjahanpur News: 24 घंटे बाद अंतिम संस्कार के लिए माने अवनीश के परिजन

Sun, 28 Sep 2025 07:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 07:31 AM IST
विज्ञापन
Avneesh's family agreed to the funeral after 24 hours.
मृतक अवनीश के गुमसुम बैठे परिजन। संवाद
तिलहर (शाहजहांपुर)। अवनीश हत्याकांड में परिजनों ने रविवार को तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर शव का अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया। पुलिस ने काफी समझाया और मोहलत मांगकर 24 घंटे के बाद शव का अंतिम संस्कार करवाया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात मोहनपुर गांव में अवनीश राठौर के बेटे के नामकरण संस्कार की दावत में प्रधान शीला के पुत्र धर्मेंद्र वर्मा व धीरेंद्र वर्मा उसके घर गए। आरोप है कि दोनों ने महिलाओं से अश्लील हरकतें कीं। विरोध करने पर दोनों भाई चले गए। आधा घंटा बाद दोनों भाई अपने पिता सुखदेव के साथ फिर पहुंचे।
विज्ञापन

आरोप है कि सुखदेव ने अवनीश की सीने पर तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी। लोगों ने आरोपी सुखदेव को पकड़कर पीट दिया और पुलिस के हवाले कर दिया। शुक्रवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। परिजनों ने अन्य दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक अंतिम संस्कार से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ ने सुरक्षा की दृष्टि से कटरा, जैतीपुर, खुदागंज का पुलिस बल बुला लिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को काफी समझाया, लेकिन कोई नहीं माना। वह आरोपियों की गिरफ्तारी पर अड़े रहे। शनिवार को विधायक सलोना कुशवाहा व पूर्व विधायक रोशनलाल वर्मा ने भी मृतक के परिजनों को समझाया।
सीओ ने बताया कि आरोपी सुखदेव व उसके एक बेटे को हिरासत में ले लिया गया है। बेटा अपने पिता से बरेली के अस्पताल में मिलने जाते समय पकड़ा गया है। परिजन तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। काफी प्रयास के बाद तीन बजे के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि तीसरे आरोपी धीरेंद्र को जल्द ही पुलिस गिरफ्तार कर लेगी।
--
अवनीश की अर्थी के पीछे दौड़ पड़ीं पत्नी और मां... महिलाओं ने संभाला
मोहनपुर ही नहीं आसपास के गांवों के लोगों में इस घटना से आक्रोश है। पोस्टमाॅर्टम के बाद घर पहुंचे पति के शव को देख सरिता उससे लिपटकर रो पड़ी। रोते हुए बेहोश हो गई। महिलाओं ने सरिता को संभाला। यही हाल मृतका की मां सरोजनी का रहा। शनिवार शाम अवनीश की अर्थी उठी तो उसकी पत्नी व मां पीछे दौड़ पड़ीं। महिलाओं ने दोनों को संभाला। पिता व भाई रजनीश का भी रो-रोकर हाल बेहाल हो गया।

--
आरोपियों के घर पर लगाया पुलिस बल
अवनीश के घर से 500 मीटर की दूरी पर आरोपियों का घर है। घर में सिर्फ एक महिला है। पुलिस ने उससे पूछताछ करने की कोशिश की तो बोली-वह घर पर रहती है। उसे घटना की कोई जानकारी नहीं है। पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से आरोपियों के घर पर पुलिस बल को तैनात कर दिया है।

मृतक अवनीश के गुमसुम बैठे परिजन। संवाद

मृतक अवनीश के गुमसुम बैठे परिजन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed