फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Autolifter gang accused of gangster act, five arrested

गैंगस्टर एक्ट का आरोपी चला रहा था आटोलिफ्टर गैंग, पांच गिरफ्तार

Sat, 28 Nov 2020 01:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 01:41 AM IST
विज्ञापन
Autolifter gang accused of gangster act, five arrested
शाहजहांपुर। जलालाबाद पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का खुलासा कर पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास चोरी की दस बाइक बरामद हुईं। गुरुवार सुबह कोतवाली पुलिस को खंडहर रोड पर संचालित बाइक मिस्त्री की दुकान से चोरी की दस बाइक के साथ ही पांच बाइक चोरों को पकड़ने में सफलता मिली है। पकड़े गए आरोपियों में एक शातिर अपराधी शामिल है जिस पर गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन

जलालाबाद कोतवाल जसवीर सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिले के बाद पुलिस टीम ने खंडहर रोड गांव दिवियापुर को जाने वाली मोड़ के पास स्थित बाइक मिस्त्री की दुकान छापा मारा। वहां गांव दिवियापुर निवासी राशिद, आजाद, गांव हार गुरैया निवासी अनूप, थाना कलान निवासी अजित और गांव रौली बौरी निवासी महताब को गिरफ्तार किया। के पास चोरी की दस बाइक मिलीं। कोतवाल के अनुसार आरोपियों ने बताया कि वे चोरी करने के बाद बाइक का इंजन व चेचिस नंबर बदलकर बेच देते हैं। गांव कलान निवासी अजित शातिर अपराधी है। उसके खिलाफ कलान थाने में गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जा चुकी है। उसके विरुद्ध हरदोई में चार, फर्रुखाबाद, अल्लागंज, उन्नाव के थाना बांगरमऊ और जलालाबाद में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में एसएसआई सुभाष कुमार, दरोगा विनोद यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed