{"_id":"6a4170d20ba54ee2830806a4","slug":"auto-rickshaw-collides-with-bands-cart-two-people-including-a-teenager-injured-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-177475-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बैंड की ठेली से टकराया ऑटो, किशोर समेत दो लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बैंड की ठेली से टकराया ऑटो, किशोर समेत दो लोग घायल
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा। जलालाबाद हाईवे पर शनिवार को देर रात बैंड की ठेली में पीछे से आया एक ऑटो टकरा गया। इस दौरान ठेली में धक्का लगा रहे शाहपुर खितौआ गांव के संजीव गोस्वामी का पुत्र शेखर और पिंकू घायल हो गए। हादसे के बाद ऑटो लेकर भाग रहे उसके चालक को बरेली के फतेहगंज पूर्वी थाना पुलिस ने पकड़ कर हिरासत में ले लिया।
बैंड वाले शनिवार की रात इंद्रपुर गांव में आई बरात में बैंड बजाकर कस्बे की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया। दोनों घायलों को सीएचसी में प्राथमिक उपचार दिया गया, लेकिन उनकी हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बाद में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सीओ इशिका सिंह ने बताया कि ऑटो समेत उसका चालक पकड़ लिया गया है और तहरीर मिलने पर रिपोर्ट लिखकर उचित कार्रवाई की जाएगी। संवाद