फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Auditorium stuck in slow pace of construction, multilevel car parking

निर्माण की धीमी रफ्तार में फंसा ऑडिटोरियम और मल्टीलेवल कार पार्किंग

Mon, 01 Aug 2022 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Auditorium stuck in slow pace of construction, multilevel car parking
हनुमतधाम पर खन्नौत नदी के किनारे निर्माणाधीन मल्टीलेवल कार पार्किंग - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। शहर में अंटा चौराहा के पास बहुउद्देशीय ऑडिटोरियम और हनुमतधाम पर मल्टीलेवल कार पार्किंग का निर्माण कार्य चल रहा है। दोनों का कार्य काफी धीमी गति से चल रहे हैं। ऑडिटोरियम के निर्माण की तारीख निकल चुकी है, जबकि मल्टीलेवल कार पार्किंग का निर्माण सितंबर में पूरा होना है। निर्माण प्रगति को देखते हुए विलंब होना तय माना जा रहा है।
विज्ञापन

बहुउद्देशीय ऑडिटोरियम का निर्माण कार्यदायी संस्था सीएनडीएस के माध्यम से कराया जा रहा है। इसका निर्माण 13.69 करोड़ रुपये की लागत से होना है। इसमें 500 लोगों के बैठने की क्षमता रहेगी। इस ऑटोरियम का निर्माण दिसंबर 2021 तक निर्माण कार्य पूरा किया जाना था। निर्धारित समय सीमा से अधिक समय बीत जाने के बाद भी निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया है। बहुउद्देशीय ऑडिटोरियम के बेसमेंट में कार पार्किंग रहेगी, जिसमें 30 वाहन अंदर और 30 वाहन बाहर खड़े हो सकेंगे। इसके भू-तल पर एक बैंकटहॉल तथा दो कॉन्फ्रेंस हाल रहेगा। 16 शौचालय व दो पेंट्री रहेंगी।
विज्ञापन

वहीं, हनुमतधाम पर नगर निगम की ओर से 5.74 करोड़ रुपये की लागत से मल्टीलेवल कार पार्किंग के निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। खन्नौत नदी के किनारे हो रहे निर्माण कार्य को सीएनडीएस संस्था के माध्यम से ही कराया जा रहा है। इसके बेसमेंट के ग्राउंड फ्लोर में कार पार्किंग में लगभग 38 वाहन खड़े करने का स्थान रहेगा। प्रथम तल पर रेस्टारेंट के लिए हाल का निर्माण होगा। मल्टीलेवल कार पार्किंग के निर्माण कार्य को पूरा करने की समय सीमा भी निकल रही है। निर्माणाधीन मल्टीलेवल कार पार्किंग का कार्य सितंबर 2022 तक पूरा होना है। हालांकि सुस्त गति देखते हुए समय से निर्माण होना संभव नहीं दिखता।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर आयुक्त जता चुके हैं नाराजगी
नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा द्वारा इन दोनों ही निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया था। निर्माण कार्यों की धीमी गति पर नगर आयुक्त ने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों व ठेकेदार से नाराजगी जताई थी। इसके साथ ही निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए गए थे।
बहुउद्देशीय ऑडिटोरियम व मल्टीलेवल कार पार्किंग के निर्माण कार्य का समय-समय पर निरीक्षण किया जाता है। दोनों ही कार्यों को जल्द से जल्द पूरा कराने के निर्देश संबंधित को दिए गए हैं। -संतोष कुमार शर्मा, नगर आयुक्त

वर्तमान समय में बहुउद्देशीय ऑडिटोरियम व मल्टीलेवल कार पार्किंग का निर्माण तेजी से चल रहा है। किन्हीं कारणवश कार्य को निर्धारित समय से पूरा कराने जाने में देरी हो रही थी। जल्द ही कार्य पूरा करा लिया जाएगा। - सुनील कुमार, एक्सईएन, सीएंडडीएस

निर्माणाधीन बहुउद्देशीय ऑडिटोरियम

निर्माणाधीन बहुउद्देशीय ऑडिटोरियम- फोटो : SHAHJAHANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed