{"_id":"6733b5cfd1484286a70411a5","slug":"audio-viral-in-the-case-of-extortion-of-rs-125-lakh-in-the-name-of-return-of-fireworks-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-131106-2024-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: आतिशबाजी वापसी के नाम पर 1.25 लाख वसूली मामले में ऑडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: आतिशबाजी वापसी के नाम पर 1.25 लाख वसूली मामले में ऑडियो वायरल
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शहर के मोहल्ला अजीजगंज स्थित जनरल स्टोर से बरामद आतिशबाजी को वापस करने के नाम पर एक लाख 25 हजार रुपये लेने के मामले की जांच एसपी राजेश एस. ने सीओ सिटी को सौंपी है। मंगलवार को सीओ ने वादी के बयान दर्ज किए। दूसरी ओर अजीजगंज चौकी के सिपाही और दुकानदार का ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अजीजगंज में जनरल स्टोर पर 27 अक्तूबर को चौक कोतवाली पुलिस ने छापा मारकर आतिशबाजी को बरामद किया था। आरोप है कि पुलिस ने आतिशबाजी को वापसी करने के नाम पर एक लाख 25 हजार रुपये ले लिए और मुकदमा भी दर्ज सामान को जब्त कर लिया।
मामले में ताजूखेल निवासी सीमा गुप्ता ने एसपी व मुख्यमंत्री शिकायत पोर्टल पर तहरीर दी थी। पीड़िता ने बताया कि मुकदमे में बरामद पटाखों को भी कम दर्शाया गया है। मामले की जांच सीओ सिटी पंकज पंत को दी गई। मंगलवार को सीओ ने वादी पक्ष को कार्यालय में बुलाकर उनके बयान दर्ज किए हैं।
विज्ञापन
दूसरी ओर सीमा के पुत्र की चौकी पर तैनात सिपाही की बातचीत की रिकार्डिंग भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें सिपाही आतिशबाजी की कुछ पेटियों को वापस कराने का प्रयास का जिक्र कर रहा है। सीओ ने बताया कि मामले की जांच के उपरांत रिपोर्ट अधिकारियों को दी जाएगी।