{"_id":"69ebcb192e2c2806340b0a21","slug":"atul-secures-the-first-position-in-the-district-in-purva-madhyama-while-saraswat-achieves-the-top-rank-in-uttar-madhyama-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-171532-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पूर्व मध्यमा में अतुल व उत्तर मध्यमा में सारस्वत को जिले में प्रथम स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पूर्व मध्यमा में अतुल व उत्तर मध्यमा में सारस्वत को जिले में प्रथम स्थान
विज्ञापन
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद ने पूर्व मध्यमा द्वितीय वर्ष (हाईस्कूल) व उत्तर मध्यमा द्वितीय वर्ष (इंटरमीडियट) का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। पूर्व मध्यमा में अतुल और उत्तर मध्यमा में सारस्वत आर्य ने टॉप किया है।
फरवरी में प्रारंभ हुई परीक्षा के लिए काकोरी शहीद इंटर कॉलेज, जलालाबाद और क्रिश्चियन गर्ल्स इंटर कॉलेज को केंद्र बनाया गया था। इसमें 438 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। शुक्रवार की शाम को विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया था। पूर्व मध्यमा में लाला मथुरा प्रसाद संस्कृत विद्यालय, जखिया के अतुल ने 87.29 प्रतिशत अंकों के साथ जिला टॉप किया है।
श्री विचारदास संस्कृत माध्यमिक विद्यालय, टापर, शाहपुर जलालाबाद की मीनाक्षी ने 87 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में दूसरा स्थान पाया है। आदर्श शिशु निकेतन संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ढकिया तिवारी निगोही की छाया देवी ने 85 प्रतिशत अंकों के साथ जनपद में तीसरे पायदान पर कब्जा जमाया है।
विज्ञापन
इसी तरह उत्तर मध्यमा में सेठ गयादीन संस्कृत माध्यमिक विद्यालय गुंदौरा दाउदपुर के सारस्वत आर्य ने 74.75 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप किया है। इसी स्कूल के गजेंद्र सिंह ने 72.42 अंकों के साथ जिले में दूसरा और अर्पित मिश्रा ने 71 प्रतिशत अंक पाकर जिले में तीसरा स्थान हासिल किया है। डीआईओएस हरिवंश कुमार ने टॉपर्स को बधाई दी है।
-- -- -- --