फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Attendants are bringing fans from home for patients.

Shahjahanpur News: मरीजों के लिए घर से पंखा लेकर पहुंच रहे तीमारदार

Sun, 05 Jul 2026 01:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Attendants are bringing fans from home for patients.
मेडिकल कॉलेज में मरीज के लिए पंखा लेकर पहुंच रहे तीमारदार। संवाद
शाहजहांपुर। उमस भरी गर्मी ने मरीजों और तीमारदारों की हालात खराब कर दी है। आलम यह है कि राजकीय मेडिकल कॉलेज में तीमारदार अपने मरीजों के लिए घरों से पंखे लेकर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के पंखों की रफ्तार काफी कम है। शनिवार को भीषण उमस भरी गर्मी के चलते राजकीय मेडिकल काॅलेज में कई मरीजों के तीमारदार घरों से एक्सटेंशन तार, बोर्ड और पंखा लेकर अस्पताल पहुंचे। इसके बावजूद भी उमस भरी गर्मी से कुछ खास राहत मिलती नजर नहीं आई।
विज्ञापन

इसकी एक बड़ी वजह मरीजों के साथ वार्डों में उनके साथ मौजूद बड़ी संख्या में तीमारदार रहे। एक मरीज के साथ चार-पांच लोग मौजूद थे। प्राचार्य ने वार्ड में बड़ी संख्या में तीमारदार देख सुरक्षा गार्डों को बुलाया और वार्डों से उन्हें बाहर करने के लिए कहा। इसके बाद गार्डों ने वार्डों में जाकर तीमारदारों को बाहर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनसे कहा गया कि मरीज से एक-एक कर जाकर मिल सकते हैं। वहीं, एसी वार्ड में भी लापरवाही नजर आई। बार-बार दरवाजा खुला छोड़ दिए जाने से कूलिंग पर असर पड़ा। तीमारदारों का कहना है कि उमस भरी गर्मी में कूलर-पंखों का असर नहीं हो रहा है। घर से पंखा लेकर आए हैं, ताकि मरीजों को कोई परेशानी न हो।

प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि अस्पताल में पंखे-कूलर और एसी लगे हुए हैं। व्यवस्था में कोई कमी नहीं है।

मेडिकल कॉलेज में मरीज के लिए पंखा लेकर पहुंच रहे तीमारदार। संवाद

मेडिकल कॉलेज में मरीज के लिए पंखा लेकर पहुंच रहे तीमारदार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed