{"_id":"6a3edc1410d75358d40d40c1","slug":"attempt-to-murder-father-after-youth-refuses-to-agree-to-a-compromise-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-177250-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: युवक के राजीनामा नहीं करने पर पिता की हत्या की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: युवक के राजीनामा नहीं करने पर पिता की हत्या की कोशिश
विज्ञापन
पिटाई में गंभीर घायल पुवायां के गांव मड़ैया खाड़ेपुर के जगदीश। संवाद
पुवायां। पुराने मुकदमे में राजीनामा नहीं करने पर सात लोगों ने पुवायां के गांव मड़ैया खाड़ेपुर के जगदीश (45) को पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जगदीश को राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। जगदीश के पुत्र मंजीत जाटव ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मंजीत जाटव ने पुलिस को बताया कि गांव मोहनपुर के उदयवीर सिंह, भानू सिंह, कल्लू उर्फ ओमेंद्र सिंह, आर्यन सिंह, रमन सिंह, वीर सिंह, आयुष सिंह से उनकी पुरानी रंजिश चल रही है। उन्होंने विपक्षियों पर 2024 में एससीएसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसी मुकदमे को लेकर आरोपी आए दिन राजीनामा करने का दबाव बनाते थे।
25 जून को उनके पिता जगदीश खेती का काम कर घर आ रहे थे। रास्ते में गांव फतेहपुर लुकटहा के पास आरोपियों ने उन्हें जातिसूचक गालियां दीं और लाठी, डंडों से पीटकर घायल कर दिया। पिता का गला दबा दिया। मारपीट में पिता के हाथ-पैर टूट गए। इसके बाद आरोपी उनके पिता को बाइक से जबरन गांव मोहनपुर ले गए।
विज्ञापन
जानकारी मिलने पर परिजन मोहनपुर पहुंचे तो जगदीश मरणासन्न हालत में सरकारी स्कूल के पास पड़े मिले। पुलिस ने उदयवीर सिंह और आर्यन सिंह को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है।
--
तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दो लोगों को गिरफ्तार कर चालान किया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश कराई जा रही है।
-प्रवीण मलिक, सीओ पुवायां