फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Attempt to kidnap a five year old girl saved herself by cutting her hand in shahjahanpur

Shahjahanpur News: पांच साल की बच्ची के अपहरण की कोशिश... बदमाश के हाथ पर काटकर खुद को बचाया

Wed, 26 Mar 2025 12:19 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 26 Mar 2025 12:19 AM IST
सार

शाहजहांपुर के रामचंद्र मिशन क्षेत्र के एक मोहल्ले से पांच वर्षीय बच्ची को अगवा करने की कोशिश की गई। दो लोग उसे उठाकर ले जाने लगे। बच्ची ने एक के हाथ पर काट लिया और बचकर भागी। 

 

विज्ञापन
Attempt to kidnap a five year old girl saved herself by cutting her hand in shahjahanpur
Crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के एक मोहल्ले से पांच वर्षीय बच्ची को मंगलवार की दोपहर दो लोगों ने घर के बाहर खेलते समय उठा लिया और जबरन ले जाने लगे। बच्ची ने उनमें से एक को काट लिया और शोर मचा दिया, तब आरोपी उसे छोड़कर भाग गए। शाम को पिता ने थाने में तहरीर दी। इसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई।
विज्ञापन


थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति की पांच वर्षीय पुत्री ने इसी वर्ष स्कूल जाना शुरू किया है। वह मंगलवार को दोपहर करीब एक बजे स्कूल से लौटकर आई थी और घर के बाहर खेल रही थी। तभी दो लोग आए और उसे उठाकर ले जाने लगे। थोड़ी दूर जाने के बाद बच्ची ने उनमें से एक व्यक्ति के हाथ में काट लिया और शोर मचा दिया, तब आरोपी उसे छोड़कर भाग गए। बच्ची ने घर जाकर पूरी बात बताई।
विज्ञापन


शाम करीब सात बजे पिता ड्यूटी से घर आए तो उन्होंने थाने जाकर पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर फत्तेपुर चौकी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर आए और जानकारी ली। इसके बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे गए। चौकी प्रभारी ने बताया कि फुटेज में कोई भी संदिग्ध व्यक्ति नहीं दिखाई दिया है। मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed