{"_id":"6876a806beeb6110dd0a1789","slug":"attempt-to-block-bareilly-farrukhabad-highway-by-placing-dead-body-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-148143-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे पर शव रखकर जाम लगाने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे पर शव रखकर जाम लगाने की कोशिश
विज्ञापन
जलालाबाद में मृतक अरविंद के परिजनों को समझाती पुलिस। संवाद
जलालाबाद। मदनापुर क्षेत्र के गांव प्रतापपुर गहवरा निवासी बीएलएड के छात्र अरविंद कुमार के शव को अंतिम संस्कार के लिए मंगलवार सुबह गंगा तट लेकर जा रहे परिजनों ने बरेली फर्रुखाबाद हाईवे पर मालूपुर मोड़ के पास रखकर जाम लगाने का प्रयास किया। वहां पहुंची पुलिस से परिजनों की नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने दर्ज रिपोर्ट में हत्या की धारा बढ़ाने का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत किया।
रविवार को अरविंद का गांव के श्रवण कुमार के बेटे से विवाद हो गया था। इसको लेकर श्रवण ने अरविंद को जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से बुरी तरह पीट दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल होने पर उसे उसके परिजन सीएचसी लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गैरइरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की, लेकिन घरवाले संतुष्ट नहीं हुए। इसीलिए उन्होंने सोमवार की शाम आरोपियों के खिलाफ हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज करने की मांग को लेकर शव को मदनापुर थाने के सामने हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया था।
विज्ञापन
उस दौरान पुलिस ने किसी तरह मृतक के घरवालों को समझा-बुझाकर जाम खुलवा दिया। मंगलवार को सुबह करीब दस बजे अरविंद का अंतिम संस्कार करने परिजन ढाई घाट को रवाना हुए। मालूपुर मोड़ के पास अचानक उन्हाेंने ट्रैक्टर-ट्राॅली रोककर शव उतार लिया और हाईवे के किनारे खड़े होकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। कुछ देर में ही वहां भाजपा नेता राजेश कश्यप सहित अन्य गांव वाले भी पहुंच गए।
यह सभी हाईवे पर जाम लगाने की तैयारी कर रहे थे कि सूचना पाकर मदनापुर के थाना प्रभारी विश्वजीत प्रताप पुलिस बल के साथ वहां पहुंच गए। इस दौरान भाजपा नेता और परिजनों की पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई। परिजन इस बात से नाराज थे कि आश्वासन मिलने के बाद भी हत्या की धारा में रिपोर्ट तरमीम नहीं की गई।
करीब पौन घंटे तक वहां अफरातफरी का माहौल बना रहा। बाद में थाना प्रभारी ने हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराने का आश्वासन देकर घरवालों का गुस्सा शांत किया।