फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Attempt to Abduct Teenage Girl After Beating Her Brother

Shahjahanpur News: भाई को पीटकर किशोरी को अपहृत करने का प्रयास

Mon, 18 May 2026 11:22 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Attempt to Abduct Teenage Girl After Beating Her Brother
निगोही। भाई के साथ रविवार की रात बाइक से एक रिश्तेदारी के नामकरण समारोह में शामिल होने जा रही किशोरी से रास्ते में बाइक सवार दो युवकों ने छेड़खानी की। विरोध करने पर आरोपियों ने भाई को पीटा और किशोरी को खींचकर उसे अपहृत करने का प्रयास किया। इसका विरोध करने पर आरोपी बाइक मौके पर छोड़कर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।
विज्ञापन

पीलीभीत जिले के बीसलपुर क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले किशोरी के भाई ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह नाबालिग बहन के साथ रिश्तेदारी में जा रहे थे। इसी दौरान आरोपियों ने बहन से छेड़खानी का विरोध करने पर उन्हें पीटा। बाद में आरोपी पीछा करते हुए रिश्तेदार के दरवाजे तक पहुंच गए।
विज्ञापन

वहां आरोपियों ने बहन को जबरन अगवा कर अपने साथ ले जाने का प्रयास किया। समारोह में आए लोगों के ललकारने पर आरोपी धमकाते हुए भाग गए। सूचना पर पुलिस टीम रात में मौके पर पहुंची और आरोपियों की बाइक कब्जे में ले ली। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed