{"_id":"68bde2a20a5fae279d0e54cc","slug":"attack-on-two-real-brothers-report-filed-against-10-people-including-najju-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-152202-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: दो सगे भाइयों पर हमला, नज्जू समेत 10 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: दो सगे भाइयों पर हमला, नज्जू समेत 10 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बाजरे के खेत में काम कर रहे दो भाइयों पर जानलेवा हमला कर दिया गया। एक भाई को बंधक बनाकर पीटा। कुख्यात बदमाश नज्जू समेत 10 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
परौर के मंझा गांव निवासी जितेंद्र पाल सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि सात सितंबर की सुबह करीब सात बजे वह अपने गांव के पास नदी में नहा रहा था। वहीं, पास में उसके चचेरे भाई सावेंद्र व उदयराज अपने बाजरे के खेत में तार लगा रहे थे। इस बीच गांव का अजयपाल, अधिकपाल, धर्मवीर, दीपेंद्र, दीपांशू, ओम सिहं, भाग सिंह, सज्जन, ग्राम मंझा दहेलिया के संदीप, राजिंद्र उर्फ नज्जू की शह पर लाठी-डंडे, लोहे की रॉड व असलाह लेकर आ गए। गालियां देने लगे।
विरोध करने पर जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर कर दिया। उदयराज व सावेंद्र के साथ मारपीट की। सावेंद्र को बंधक बनाकर किसी अज्ञात जगह पर ले गए। इसके बाद जब परिवार के लोगों के साथ एकत्र होकर मौके पर गए तो देखा कि सावेंद्र बेहोश पड़ा था। सूचना पर सीओ जलालाबाद अजय कुमार राय ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। संवाद