फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   attack on secretary

पुवायां ब्लॉक में ग्राम पंचायत सचिव पर हमला, पिटाई कर अभिलेख फाड़े, आवास पर तोड़फोड़

Fri, 01 Oct 2021 01:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
attack on secretary
पिटाई का शिकार ग्राम पंचायत अधिकारी आकाश मिश्रा - फोटो : POWAYAN
पुवायां। ब्लॉक परिसर में ग्राम पंचायत सचिव पर हमला कर पिटाई कर दी गई और उनके आवास में तोड़फोड़ भी की गई। इससे कर्मचारियों में रोष है। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए गांव गई है।
विज्ञापन

आकाश मिश्रा गांव डूडा में ग्राम पंचायत अधिकारी के पद पर कार्यरत है और ब्लॉक परिसर पुवायां स्थित आवास में रहते हैं। आकाश ने बताया कि वह बृहस्पतिवार शाम सवा पांच बजे ब्लॉक कार्यालय आए तो गांव डूडा निवासी शिवकुमार उर्फ रज्जन कुछ लोगों के साथ उनके आवास पर आए। आरोपियों के पास तमंचे थे। आरोपी बिना कोई कारण बताए उन्हें पीटने लगे और सरकारी अभिलेख फाड़ दिए। विरोध पर तमंचा तान कर जान से मार देने की धमकी दी। शोर मचाने पर लोग आए तो आरोपी कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए।
विज्ञापन

जानकारी मिलते ही ब्लॉक के कर्मचारी थाने पहुंचे और रोष जताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की। आकाश मिश्रा की ओर से पुलिस को शिवकुमार को नामजद करते हुए और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। पुलिस आरोपियों की तलाश में गांव डूडा गई है। इंस्पेक्टर केबी सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम को गांव भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी नहीं, किस कारण किया हमला
ग्राम पंचायत अधिकारी ने बताया कि आरोपियों से उनका कोई मतलब नहीं है। उन्हें जानकारी ही नहीं है कि आरोपी किस बात से नाराज होकर आए और पिटाई करने लगे। उन्होंने कारण भी पूछा, लेकिन किसी ने कोई बात नहीं की और जान से मारने की धमकी देकर पीटते रहे।
मैं सरकारी कार्य से बाहर हूं। मामले की जानकारी नहीं है। जानकारी कर कार्रवाई कराई जाएगी।
बीएस वीरकुमार, सीओ पुवायां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed